Advertisement
आईएसएल-6 : चेन्नइयन एफसी और बेंगलुरू एफसी में होगी रोमांचक जंग
From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 9, 2020 at 2:24 AM
Modified at :February 9, 2020 at 2:24 AM

कैप्टन फैंटास्टिक सुनील छेत्री की टीम कल पिच पर उतरेगी।
दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी और मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी रविवार को जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में जब एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेगा। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] आईएसएल में पिछले चार मैचों में लगातार चार जीत दर्ज करने वाली चेन्नइयन इस मैच को जीतकर चौथे स्थान पर काबिज मुम्बई सिटी से अंकों का फासला कम कर सकती है। चेन्नइयन इस समय 14 मैचों में 21 अंक लेकर पांचवें नंबर पर है। मेजबान टीम इसके साथ ही बेंगलुरू से पिछली 0-3 की हार का बदला भी चूकता करना चाहेगी। दूसरी तरफ, बेंगलुरू की टीम इस समय 15 मैचों से 28 अंक लेकर तालिका में तीसरे नंबर पर है और टीम की नजरें टॉप पर पहुंचने पर लगी हुई है। बेंगलुरू अगर इस मैच को जीतती है तो वह दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी और टॉप पर कायम एफसी गोवा से दो अंक ही पीछे होगी। कोच ओवन कोल की चेन्नइयन एफसी ने अपने पिछले मैच में केरला ब्लास्टर्स की टीम को 6-3 से करारी मात दी है। कोल ने कहा,“ जीत के लिए हमें आक्रामक खेलने की जरूरत है। लेकिन यहां व्यक्तिगत प्रदर्शन भी मायने रखता है। सुनील छेत्री और देशोर्न ब्राउन अच्छे खिलाड़ी हैं। ब्राउन आईएसएल में मेरी टीम के खिलाफ खेल चुके हैं। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] कोच कोल के मार्गदर्शन में चेन्नइयन की टीम आठ मैचों में 22 गोल कर चुकी है। बेंगलुरू एफसी के कोच कार्लोस कुआडाट ने कहा, “ एक बात तो साफ है कि नए कोच ओवन कोल के आने से चेन्नइयन के अंदर एक नई भावना जागी है। टीम के अंदर ज्यादा क्रिएटिवीटी आई है और उसने ज्यादा गोल करने के साथ साथ ज्यादा डिफेंड भी किए हैं।” उन्होंने कहा, “वे एक अच्छी गति में है। लेकिन जैसा के मैंने कहा कि जब आप प्रत्येक सप्ताह गोल करते हैं तो एक दिन ऐसा भी आएगा कि आप गोल करना बंद कर देंगे और यह स्वभाविक है।” चेन्नइयन के लिए अनिरुद्ध थापा इस मैच के लिए निलंबित है और उनकी गैर मौजूदगी में टीम के लिए घातक होगी। लेकिन जर्मनप्रीत सिंह इस मैच में लौट सकते है। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] बेंगलुरू की टीम इस सीजन में अब तक 19 गोल कर चुकी है। इसे लेकर कोल ने कहा, “ हमें पता है कि हमारे पास बेहतर डिफेंस है। हम इसे देखेंगे और हमें इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।” बेंगलुरू ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद एफसी को 1-0 से हराया था। टीम का डिफेंस भी काफी मजबूत है और उसने अब तक केवल नौ ही गोल खाए है। बेंगलुरू के कोच ने कहा, हम एएफसी चैंपियंस लीग में जगह बनाने के लिए लड़ रहे हैं और इसलिए हमें अंक हासिल करने की जरूरत है। ”Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.