Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6 : गोवा की नजरें एएफसी चैम्पियंस लीग में जगह बनाने पर

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 25, 2020 at 12:15 AM
Modified at :January 25, 2020 at 12:27 AM
आईएसएल-6 : गोवा की नजरें एएफसी चैम्पियंस लीग में जगह बनाने पर

लीग दूसरे हाफ में बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

एफसी गोवा, एटीके और बेंगलुरू एफसी के बीच इस साल इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में पहला स्थान पाने के लिए होड़ लगी है। कारण-जो पहले स्थान पर रहेगा उसे एएफसी चैम्पियंस लीग में खेलने का मौका मिलेगा।
ऐसे में गौर्स नाम से मशहूर गोवा की टीम को शनिवार को अपने घर-फातोर्दा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स से भिड़ना है और यह टीम हर हाल में तीन अंक हासिल करते हुए हुए एक बार फिर से टॉप पर पहुंचना चाहेगी।
[KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS]
इस मैच की अहमियत को समझते हुए गोवा के कोच सर्जियो लोबेरा ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यहां के बाद से हर एक मैच फाइनल की तरह है। हर टीम एक जैसे हालात में है। हमारे लिए यह बहुत अहम मैच है और हम कदम दर कदम आगे बढ़ना चाहेंगे। हमारे लिए यह बड़ा मौका है और साथ ही साथ बड़ी चुनौती भी है।’’ दूसरी ओर, केरला ब्लास्टर्स को भी किसी भी सूरत में जीत की दरकार है। गोवा के खिलाफ अगर उसे अंक गंवाने पड़ते हैं तो उसके आगे जाने की सम्भावना लगभग खत्म हो जाएगी। गोवा की टीम 13 मैचों से 24 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है जबकि ब्लास्टर्स इतने मैचों से 14 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। गोवा की जीत होती है तो वह बेंगलुरू एफसी (25) से दो अंक अधिक लेते हुए पहले स्थान पर पहुंच जाएगा। हार की सूरत में ब्लास्टर्स आठवें स्थान पर ही रहेंगे और जीत की सूरत में वे सातवें स्थान पर पहुंचेंगे। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] इस मैच से पहले ब्लास्टर्स के कोच एल्को शैटोरी ने कहा, ‘‘टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार हैं। हमने मेहनत की है और अब परिणाम पर हमारी नजरें हैं। मैं प्रक्रिया पर ध्यान देता हूं। प्रक्रिया अच्छी रहेगी तो विकास भी अच्छा होगा। जब तक कुछ भी तय नहीं है, हम आगे बढ़ते रहेंगे।’’ गोवा की टीम यह मैच अपने घर में खेल रही है। अपने पिछले मैच में गोवा को मुम्बई सिटी एफसी के हाथों 0-2 से हार मिली थी लेकिन घर में उसका रिकार्ड अच्छा है। गोवा ने घर में तीनों मैच जीते हैं और सिर्फतीन गोल खाए हैं। इस सीजन के लिहाज से यह एक रिकार्ड है। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] लोबेरा की देखरेख में गोवा ने ब्लास्टर्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। इस टीम ने लोबेरा की देखरेख में ब्लास्टर्स से पांच मैच खेले हैं और चार मैच जीते हैं। एक मैच ड्रॉ रह है। आंकड़े गोवा के पक्ष में हैं और वह जीत से तीन अंक लेकर पहले स्थान पर पहुंचने को लेकर आश्वस्त है लेकिन वह किसी भी हाल में ब्लास्टर्स को कमतर नहीं आंक रहा है। ब्लास्टर्स की टीम अच्छी है और गोवा को उसके घर में चुनौती दे सकती है। ऐसे में फातोर्दा में एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा, इसमें कोई शक नहीं है।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.