आईएसएल-6 : लोबेरा के सैक होने के बाद फिर से टॉप पर पहुंचना चाहेगा गोवा

पिछले साल टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में एफसी गोवा बुधवार को जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में हैदराबाद एफसी से भिड़ेगी। गोवा अपने कोच सर्जियो लोबेरो के जाने के बाद अपना पहला मैच खेलेगी, जहां उसकी कोशिश इस मैच को जीतकर फिर से अंकतालिका में टॉप पर पहुंचने की होगी।
[KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS]
गोवा की कोशिश अंकतालिका में शीर्ष पर बने रहने की है ताकि वह एएफसी चैंपियंस लीग के ग्रुप चरण के लिए अपनी जगह पक्की कर सके। टीम प्रबंधन ने लोबेरा को कोच पद से इटाने के बाद क्लिफोर्ड मिरांडा को अपना अंतरिम कोच नियुक्त किया है। डेरिक परेरा टीम के तकनीकी निदेशक है।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.