Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

यंग प्लेयर्स के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं जमशेदपुर एफसी के हेड कोच

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 12, 2020 at 12:38 AM
Modified at :February 12, 2020 at 12:38 AM
यंग प्लेयर्स के प्रदर्शन से बेहद खुश हैं जमशेदपुर एफसी के हेड कोच

टीम लीग में प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है।

जमशेदपुर एफसी भले ही इस सीजन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन टीम के हेड कोच एंटोनिया इरिओन्दो यंग प्लेयर्स द्वारा किए गए प्रदर्शन से बेहद खुश हैं। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] अपने पिछले आईएसएल मैच में सोमवार को जमशेदपुर ने गुवाहाटी में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के खिलाफ 3-3 से रोमांचक ड्रॉ खेला। इस मैच से टीम को केवल एक अंक मिला और वो फिलहाल 17 प्वॉइंट्स के साथ टेबल में सातवें पायदान पर काबिज है। इरिओन्दो ने अपने यंग ​प्लेयर्स की तारीफ करते हुए कहा, "हर मैच में​ यंग प्लेयर्स ऐसा खेल दिखा रहे हैं जिससे हमें गर्व महसूस हो रहा है। हर रोज वे पिच पर अपना बेस्ट दे रहे हैं, वे कुछ गलतियां भी कर रहे हैं जिससे गोल हो रहे हैं, लेकिन यह ठीक है।" "हम यह सोच रहे हैं कि अगले साल वे ज्यादा अच्छे प्लेयर बनकर उभरेंगे। इन मुकाबलों से उन्हें जितना भी अनुभव मिलेगा वो बहुत महत्वपूर्ण है और हम बहुत खुश हैं कि वे अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं।" [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] नॉर्थईस्ट के खिलाफ जमशेदपुर को कड़ी टक्कर मिली और मुकाबले के अंतिम 13 मिनट में कुल चार गोल ​हुए। दोनों टीमों ने तीन अंकों के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया। इरिओन्दो ने ड्रॉ के बावजूद अपने खिलाड़ियों की प्रशंसा की। इरिओन्दो ने कहा, "यह नहीं कह सकते कि मैच अच्छा था, लेकिन जाहिर तौर पर हमारे खिलाड़ियों ने अपने 100 परसेंट दिया। मैं समझता हूं कि मैच की स्थिति को देखते हुए हम थोड़े नर्वस थे इसलिए मुकाबला मुश्किल था।" [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] "हमने मैच में कई गलतियां की जिससे हमारी परेशानियां बढ़ गई। दोनों टीमें तीन अंकों को पाने की कोशिश कर रही थी​ जिसमें काफी ग​लतियां हुईं। मैच के दौरान कुछ ऐसे फेज थे जो बहुत ही बोरिंग थे।" प्लेऑफ राउंड की शुरुआत से पहले जमशेदपुर को अभी दो मैच और खेलने हैं। उसका अगला मैच हैदराबाद एफसी के खिलाफ गुरुवार को होगा जबकि सीजन के आखिरी मैच में वह एफसी गोवा से भिड़ेगी।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.