Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6 : मुम्बई और बेंगलुरू की नजरें केवल जीत पर

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 17, 2020 at 12:28 AM
Modified at :January 17, 2020 at 12:28 AM
आईएसएल-6 : मुम्बई और बेंगलुरू की नजरें केवल जीत पर

मुम्बई सिटी एफसी शुक्रवार को मुम्बई फुटबाल एरेना में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरू एफसी से भिड़ेगी। मुम्बई की नजरें इस मैच से तीन अंक लेकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंचने पर लगी हुई है।

आईएसएल में ओडिशा और एटीके से लगातार दो हार झेलने के बाद मुम्बई सिटी ने फिर से प्लेऑफ का स्थान हासिल करने के लिए खुद पर काफी काम किया है। टीम इस समय 12 मैचों में 16 अंक लेकर अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है। बेंगलुरू 22 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] एटीके से हारने के बाद बेंगलुरू ने आईएसएल में इस सीजन बेहतरीन वापसी करते हुए एफसी गोवा और जमशेदपुर के खिलाफ जीत दर्ज की है। बेंगलुरू के कप्तान सुनील छेत्री पिछले दो मैचों में तीन इस सीजन में अब तक आठ गोल कर चुके हैं। बेंगलुरू के मिडफील्डर एरिक पार्तालू अब तक दो गोल और दो गोल असिस्ट कर चुके हैं। मेहमान टीम के लिए अच्छी बात यह है कि देशोर्न ब्राउन टीम में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। दोनों टीमें जब इस सीजन की शुरुआत में एक-दूसरे से भिड़ी थी तब मुम्बई सिटी ने बेंगलुरू को 3-2 से मात दी थी। बेंगलुरू के कोच कार्लोस कुआड्राट ने कहा, ‘‘मुम्बई एक ऐसी टीम है, जिसने हमारे लिए मुश्किले पैदा की है। वे एक काउंटर अटैकिंग टीम है। उनके खिलाफ आपको पहले स्कोर करने की जरूरत है। अगर वे पहले स्कोर करते हैं तो फिर वे इंतजार करेंगे और काउंटर करेंगे। इसलिए हम पहले स्कोर करने की कोशिश करेंगे।’’ [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] उन्होेंन कहा, ‘‘लीग की स्थिति तेजी से बदल सकती है। एटीके अच्छी टीम है लेकिन वे दो मैच हार चुकी है। ओडिशा ने अचानक से सुधार करना शुरू कर दिया है। हमें अभी छह मैच खेलने हैं और अगर हम अच्छे लय में होत हैं तो हम प्लेआॅफ में पहुंच सकते हैं।’’ दूसरी तरफ, चोटिल पाउलो मकाडो के लंबे के लिए बाहर होने के बाद मुम्बई सिटी के कोच जॉर्ज कोस्टा को मिडफील्ड में बदलाव करना होगा। टीम अब अपने आक्रामक खिलाड़ियों पर निर्भर रहेगी। अमीने चेरमिती और मोदोउ सोगो संयुक्त रूप से छह गोल कर चुके हैं। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] कोस्टा ने कहा, ‘‘यह सच है कि हम पिछले दो मैच हार चुके हैं। एटीके के खिलाफ हम हार के हकदार नहीं थे और ओडिशा के खिलाफ खेला गया पिछला मैच मेरे कार्यकाल में सबसे खराब मैच था। हमारे लिए यह मुश्किल है। मैं बता नहीं सकता कि पिछले मैच में क्या हुआ था।’’
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.