Advertisement
आईएसएल-6 : नॉर्थईस्ट यूनाइटेड का सामना करेगी चेन्नइयन एफसी
From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 16, 2020 at 12:45 AM
Modified at :January 16, 2020 at 12:45 AM

दो बार की चैंपियन चेन्नइयन एफसी गुरुवार को जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करके इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में अंकतालिका में टॉप-4 के करीब पहुंचना चाहेगी।
चेन्नइयन के नए कोच ओवेन कोल के कार्यभार संभालने के बाद से टीम ने आईएसएल में पिछले पांच मैचों में दो जीते हैं एक और ड्रॉ खेला है तथा सात अंक हासिल किए हैं। टीम 11 मैचों में 12 अंकों के साथ तालिका में आठवें नंबर पर है। चेन्नयइन अभी भी ओडिशा एफसी से छह अंक पीछे है जोकि चौथे नंबर पर है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] कोल ने कहा, ‘‘हमारे पास अभी भी प्लेआॅफ में पहुंचने का मौका है। लेकिन इसके लिए हमें जीत की लय कायम रखना होगा। तीन अंक अनमोल हैं क्योंकि लीग में हमने कई ड्रॉ भी खेले हैं, इसलिए ये तीन अंकहमें अंकतालिका में ऊपर पहुंचा सकता है।’’ आईएसएल में इस सीजन में केवल एक क्लीन शीट हासिल करने के बावजूद चेन्नयइन ने अपने पिछले मैच में हैदराबाद एफसी को 3-1 से हराया है। टीम के खिलाड़ी नेरिजुस वाल्सकिस अब तक सात गोल कर चुके हैं। दूसरी तरफ, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी इस समय खराब दौर से गुजर रही है और टीम को पिछले छह मैचों में एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। सीजन की शानदार शुरुआत करने के बावजूद कोच रोबर्ट जार्नी की टीम लय नहीं पकड़ पाई है। टीम के स्टार खिलाड़ी एसामौह जियान चोटिल होने के कारण सीजन से बाहर हो चुके हैं। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] जार्नी ने कहा, ‘‘हमने लीग की शुरुआत से ही अपने मौके गंवाए हैं और टीम ने आखिरी सेकेंडों में कई मैच गंवाए हैं। हमारे पास एक युवा टीम है। हम एसामौह जियान को पहले ही खो चुके हैं और वह यहां नहीं है। हम उनके बिना भी शानदार करना चाहेंगे। हमें कल एक कड़े मुकाबले की उम्मीद हैं। चेन्नइयन अपने नए कोच के साथ शानदार कर रही है लेकिन हमारा मानना है कि हमारे अंदर भी क्वालीटी है और इसलिए हम यहां हैं।’’ हाईलैंर्ड्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट को इस मैच में मिडफील्डर जोस ल्यूडो की भी सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, जो कि निलंबित हैं। ल्यूडो को गोवा के खिलाफ के खिलाफ पिछले मैच में मिली 0-2 की हार के समय निलंबन का सामना करना पड़ा था। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] नॉर्थईस्ट की टीम 10 मैचों में दो जीत के साथ 11 अंक लेकर अंकतालिका में नौवें नंबर पर है। चेन्नई में होने वाला यह मैच नॉर्थईस्ट का घर के बाहर होने वाले पांच मैचों में से तीसरा मैच है और उसके अभी दो मैच और बचे हैं।Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.