Advertisement
आईएसएल-6 : ओडिशा को हराकर एक बार फिर टॉप पर पहुंचा बेंगलुरू
From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :January 23, 2020 at 4:01 AM
Modified at :January 23, 2020 at 6:31 PM

बेंगलुरू एफसी ने होम ग्राउंड पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
मौजूदा चैम्पियन बेंगलुरू एफसी श्री कांतिरावा स्टेडियम में बुधवार को ओडिशा एफसी को 3-0 से हराकर एक बार फिर से इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन की अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] आईएसएल में बेंगलुरू के 14 मैचों से 25 अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर काबिज दो बार के चैम्पियन एटीके (24) से आगे निकल गया है। बेंगलुरू को अपने पिछले मैच में मुम्बई के हाथों हार मिली थी। दूसरी ओर, लगातार चार मैचों में जीत हासिल करने के बाद हार को मजबूर ओडिशा एफसी 14 मैचों से 21 अंक लेकर चौथे स्थान पर बरकरार है। इस सीजन में ओडिशा पर 1-0 से जीत हासिल की थी। टॉप पर जाने के लिए बेताब मौजूदा चैम्पियन ने आईएसएल के इस मैच के पहले हाफ में दो मिनट के अंतराल पर दो गोल करते हुए बढ़त बना ली। मैच का पहला गोल 23वें मिनट में ब्राउन ने किया जबकि दूसरा गोल राहुल भेके ने किया। दो गोल खाने के बाद ओडिशा एफसी मजबूर दो बदलाव को मजबूर हुआ। उसके सबसे बड़े दो खिलाड़ी एड्रियन सेंटाना और मार्कोस तेबार बाहर चले गए और सिमिगमांग मांचोंग और डियावांदू दियांगे ने उनकी जगह ली। इन दोनों के सब्सीट्यूशन के बाद ओडिशा की वापसी काफी मुश्किल हो गई थी। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] 15वें मिनट में बेंगलुरू के लिए ब्राउन काफी करीब जाकर गोल से चूक गए थे लेकिन ब्राउन ने 23वें मिनट में इसकी भरपाई कर दी। उन्होंने एक परफेक्ट ट्रेनिंग ग्राउंड मूव के जरिए अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल में एरिक पार्टालू और डिमास डेल्गाडो का भी योगदान रहा। पहला गोल होने के दो मिनट के भीतर ही बेंगलुरू ने एक और गोल कर दिया। इस बार भेके ने गेंद को नेट में डाला। बेंगलुरू ने एक शानदार मूव बनाया और बॉक्स के अंडर एक तरह की आपाधापी का माहौल बन गया। ओडिशा के डिफेंडर अपने स्तर पर प्रयास कर रहे थे लेकिन इसी बीच भेके के पास गेंद आई और उन्होंने बिना कोई गलती किए गेंद को पोस्ट में डाल दिया। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] 28वें मिनट में बेंगलुरू एक और गोल करने के करीब था लेकिन वह मौका हाथ से निकल गया। दूसरे हाफ में 60वें मिनट में बेंगलुरू को पेनाल्टी मिली, जिस पर गोल करते हुए कप्तान सुनील छेत्री ने बेंगलुरू को 3-0 से आगे कर दिया। बेंगलुरू को यह पेनाल्टी मार्टिन गुइदेस की गलती पर मिला। छेत्री का यह इस सीजन का नौवां गोल है। वह सबसे अधिक गोल करने के मामले में ओडिशा एफसी के सेंटाना की बराबरी पर आ गए हैं। बेंगलुरू की टीम इसके बाद भी नहीं मानी और 64वें मिनट में एक और हमला किया लेकिन इस बार अर्शदीप सिंह ने ओडिशा एफसी को चौथा गोल खाने से बचा लिया। अगले 10 मिनट में दोनों टीमों की ओर से कुछ प्रयास हुए लेकिन कोई भी अंजाम तक नहीं पहुंच सका। 82वें मिनट में गलत तरीके से पेनाल्टी की मांग करने पर छेत्री को पीला कार्ड मिला।Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.