Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

राउलिन बोर्जेस : मुंबई के लिए खेलकर मेरा डिफेंस बेहतर हुआ है

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 10, 2020 at 12:09 AM
Modified at :February 10, 2020 at 12:09 AM
राउलिन बोर्जेस : मुंबई के लिए खेलकर मेरा डिफेंस बेहतर हुआ है

मिडफील्डर ने इस सीजन लीग में अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है।

राउलिन बोर्जेस पिछले कुछ वर्षों से इंडियन फुटबॉल टीम को रेगुलर हिस्सा बन गए हैं। इस सीजन इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में वह मुंबई सिटी एफसी के लिए रहे हैं और उन्होंने माना कि नई टीम में आने के बाद से उनका डिफेंस काफी बेहतर हुआ है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] बोर्जेस पिछले सीजन लीग में नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के लिए खेले थे और 2019-20 सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई की टीम में शामिल हुए। हेड कोच जॉर्ज कोस्टा ने अबतक उनपर काफी भरोसा दिखाया है और इससे मिडफील्डर के खेल पर भी काफी फर्क पड़ा है। अपने गेम पर बात करते हुए बोर्जेस ने कहा, "मुंबई के हेड कोच कोस्टा के साथ यह मेरा पहला सीजन है। अगर आप नॉर्थईस्ट के साथ मेरे पिछले सीजन को देखें तो वो ज्यादातर अटैकिंग था, लेकिन इस सीजन मैंने ज्यादातर डिफेंसिव रोल निभाया है।" "व्यक्तिगत तौर पर मुंबई में आने के बाद मेरी डिफेंसिव क्वॉलिटी बढ़ी है। मेरा डिफेंसिव गेम काफी बेहतर हुआ है और मैं ज्यादातर डिफेंसिव रोल ही निभा रहा हूं।" बोर्जेस 2016 से 2019 तक नॉर्थईस्ट में रहे और इस बीच उन्हें लोन पर ईस्ट बंगाल में भी भेजा गया। उन्होंने अबतक इस सीजन लीग में मुंबई के लिए एक डिफेंसिव मिडफील्डर के रूप में कुल 13 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने एक गोल भी किया किया है। हालां​कि, उन्होंने कहा​ कि वह अबतक लीग में किए गए अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] उन्होंने कहा, "मैं समझता हूं कि आईएसएल में इस सीजन मेरा प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है और मुझे अभी टीम की काफी मदद करनी है। मैं आशा करता हूं कि मैं अटैक और डिफेंस दोनों में टीम की मदद कर पाऊंगा, मैं टीम को पहले प्लेऑफ और फिर फाइनल तक ले जाना चाहता हूं।" "हम अभी भी क्वॉलीफाई कर सकते हैं क्योंकि हमारे दो मैच बाकी हैं और हम अपना बेस्ट देना चाहते हैं ताकि हम मैचों में जीत दर्ज करें और टॉप-4 में जगह बना पाएं। एक बार आप प्लेऑफ के लिए क्वॉलीफाई कर गए तो फिर कुछ भी हो सकता है और उम्मीद है कि हम फाइनल जीतेंगे।" [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] बोर्जेस पूर्व हेड कोच स्टीफन कॉन्स्टेंटीन  के मार्गदर्शन में भी लगातार इंडियन टीम के लिए खेले थे और अबतक इगोर स्टीमाक ने उनपर भरोसा दिखाया है। उन्होंने कहा, "स्टीमाक का स्टाइल ऑफ प्ले अलग है। कॉन्स्टेंटीन के अंडर हम ज्यादातर लॉन्ग बॉल्स खेलते थे और इगोर चाहते हैं कि हम ज्यादा बॉल पोजेशन रखकर पासिंग फुटबॉल खेलें।" आईएसएल में मुंबई का अगला मैच बुधवार को दमदार फॉर्म में चल रही एफसी गोवा से होगा। यह मैच गोवा के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा।
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.