Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

फुटबॉल समाचार

आईएसएल-6: ओग्बेचे के गोल ने बेंगलुरु के खिलाफ केरला को दिलाई जीत

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :February 16, 2020 at 5:15 AM
Modified at :February 16, 2020 at 5:15 AM
आईएसएल-6: ओग्बेचे के गोल ने बेंगलुरु के खिलाफ केरला को दिलाई जीत

केरला ब्लास्टर्स ने शनिवार को अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के मैच में बेंगलुरू एफसी को 2-1 से हरा दिया।

ब्लास्टर्स की इस जीत के हीरो बार्थोलोमेव ओग्बेचे रहे जिन्होंने दो गोल किए। पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी बेंगलुरू आत्मविश्वास से लबरेज थी जिसकी झलक उसने पांचवें मिनट में ही दिखा दी। उदांता सिंह यहां बेंगलुरू का खाता तो नहीं खोल पाए लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया कि ब्लास्टर्स के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है। [KH_ADWORDS type="3" align="center"][/KH_ADWORDS] सिर्फ आक्रमण ही नहीं बेंगलुरू डिफेंस भी अच्छा कर रही थी और इसी के दम पर उसने 10वें मिनट में मेसी बाउली के प्रयास को नाकाम कर दिया। इसी बीच बेंगलुरू ने गोल कर अपनी श्रेष्ठता का नमूना जल्दी दे दिया। डेशहोर्न ब्राउन ने 16वें मिनट में गोल कर बेंगलुरू को 1-0 से आगे कर दिया। सुरेश वांगजैम ने गेंद अपने पास ली और फिर ब्राउन को दी। इस बीच बिलाल हुसैन खान ने गेंद को छीनने की कोशिश की लेकिन ब्राउन ने उन्हें आसानी से छका गेंद को नेट में डाला। अगले ही मिनट ब्लास्टर्स ने लगभग बराबरी कर ली थी। हालीचरण नारजरी ने बाएं फ्लैंग से गेंद को सेंटर में दिया जहां मेसी बाउली खड़े थे। मेसी ने किक ली जो सीधे गोलकीपर के हाथों में चली गई। तीन मिनट बाद रेफरी ने मेसी को पीला कार्ड पकड़ा दिया। [KH_ADWORDS type="4" align="center"][/KH_ADWORDS] बेंगलुरू को पहले हाफ के आखिरी मिनट में बड़ा झटका लगा जब ब्लास्टर्स के ओग्बेचे ने फ्री किक पर गोल करते हुए टीम को बराबरी पर पहुंचा दिया। यह गोल मेजबान टीम की वापसी की राह खोल चुका था। दूसरे हाफ की शुरुआत भी उदांता ने उसी तरह से की जिस तरह से पहले हाफ की थी। इस हाफ के दूसरे मिनट में ही उदांता ने एक रन बनाया जो गोल में तब्दील नहीं हो सका। 50वें मिनट में यह खिलाड़ी बाहर चला गया और उनके स्थान पर बेंगलुरू ने आशिके कुरुनियन को उतारा। आने के छह मिनट में कुरुनियन ने एक शॉट गोलपोस्ट पर लगाना चाहा जिसे व्लाटको ड्रोबारोव ने ब्लॉक कर दिया। बेंगलुरू के लिए गोल करने वाले ब्राउन भी 61वें मिनट में बाहर चले गए और उनके स्थान पर सेमबोई आए। [KH_RELATED_NEWS title="Related News|आर्टिकल नीचे जारी है"][/KH_RELATED_NEWS] दूसरे हाफ में ब्लास्टर्स अभी तक ज्यादा एक्टिव नहीं दिख रही थी लेकिन 67वें मिनट में उसने बेंगलुरू के माथे पर शिकन ला ही दी थी। हालिचरण ने बॉक्स के बाहर से झन्नाटेदार शॉट खेला जिसे बेंगलुरू के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने रोक लिया। इसके बाद हालांकि कुछ ऐसा हुआ जिसके सामने गुरप्रीत विफल हो गए। 70वें मिनट में ब्लास्टर्स को पेनाल्टी मिली जिस पर ओग्बेचे ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया। ब्लास्टर्स को यह पेनाल्टी अल्बर्ट सेरान द्वारा मेसी की शर्ट खींच उन्हें गिराने के कारण मिली। यही वो पल था जो बेंगलुरू की हार का कारण बना क्योंकि इसके बाद ब्लास्टर्स ने अपने एक गोल की बढ़त को बनाए रखा
Gagan
Gagan

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.