क्या जसप्रीत बुमराह हुए चोटिल? आईपीएल 2026 से ठीक पहले मुंबई इंडियंस को लग सकता है बड़ा झटका

IPL 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह की टीम से दूरी मुंबई इंडियंस के लिए चिंता बढ़ाने वाली खबर बन गई है।
IPL 2026 के आगाज से ठीक पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने टीम की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां बाकी खिलाड़ी धीरे-धीरे टीम के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं, वहीं स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब तक टीम सेटअप का हिस्सा नहीं बन पाए हैं, जिससे स्थिति थोड़ी चिंताजनक बनी हुई है।
सीजन की शुरुआत से कुछ दिन पहले इस तरह की स्थिति मुंबई इंडियंस के लिए चिंता का कारण बन सकती है, क्योंकि इस समय वह अपनी बेस्ट प्लेइंग कॉम्बिनेशन पर काम कर रही है। ऐसे में एक मुख्य खिलाड़ी की अनुपस्थिति सीधे टीम के प्लान पर असर डाल सकती है।
CoE पहुंचे बुमराह, स्थिति अब भी साफ नहीं

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जसप्रीत बुमराह इस समय कर्नाटक स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में मौजूद हैं और उन्होंने अभी तक मुंबई इंडियंस का कैंप भी जॉइन नहीं किया है। इस अपडेट ने फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वह किसी चोट के कारण वहां गए हैं या यह केवल रूटीन फिटनेस चेकअप का हिस्सा है।
हालांकि, आधिकारिक तौर पर बुमराह की कोई चोट कन्फर्म नहीं हुई है, लेकिन आईपीएल 2026 शुरू होने से कुछ दिन पहले इस तरह की अनिश्चितता टीम के लिए बड़ी समस्या बन सकती है। खासकर तब जब बात बुमराह जैसे अनुभवी और मैच विनर गेंदबाज की बात हो, जिनकी भूमिका टीम के लिए बेहद अहम रहती है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद खिलाड़ियों को मिला था एक्स्ट्रा ब्रेक
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में बताया था कि टीम के कुछ खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के बाद अतिरिक्त आराम दिया गया है। उनका मानना था कि लंबा सीजन शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होने का समय मिलना चाहिए।
उन्होंने बताया, “हर साल हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना होता है, लेकिन यह एक लंबा सीजन होता है। इसलिए प्री-सीजन हमेशा की तरह शुरू होगा, जहां हम मेहनत करेंगे और नए खिलाड़ियों को सेटअप में लाएंगे। हमारे टी20 वर्ल्ड कप वाले खिलाड़ियों को हमने थोड़ा अतिरिक्त ब्रेक दिया है, ताकि वे अगले वीकेंड तक टीम से जुड़ सकें। विदेशी खिलाड़ी भी अपने घर गए हैं और वे भी जल्द जुड़ेंगे। पहले मैच से पहले उन्हें एक हफ्ते की ट्रेनिंग का समय मिलेगा।
शुरुआती मैचों में बढ़ सकती हैं मुंबई इंडियंस की मुश्किलें
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले से पहले टीम का पूरी तरह तैयार होना बेहद जरूरी है, क्योंकि शुरुआती मैच ही पूरे सीजन की दिशा तय करती है।
अगर बुमराह समय पर फिट होकर टीम से नहीं जुड़ते हैं, तो इसका सीधा असर टीम के बॉलिंग कॉम्बिनेशन पर पड़ सकता है। खासकर डेथ ओवर में उनकी भूमिका इतनी अहम होती है कि उनके बिना पूरी रणनीति को बदलना पड़ सकता है।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.