एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ देसाई इंजरी के कारण पीकेएल 8 से बाहर

(Courtesy : PKL)
स्टार रेडर को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ चोट लगी थी।
प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में लगातार शिकस्त का सामना करती आ रही तेलुगु टाइटंस की बची हुई उम्मीदें भी अब धराशायी हो गई हैं। टीम के स्टार रेडर सिद्धार्थ देसाई पीकेएल के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। सिद्धार्थ देसाई को 28 दिसंबर को हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोट लगी थी और तभी से वो बाहर चल रहे थे। खेल नाओ से खास बातचीत में एक सोर्स ने ये जानकारी दी।
सोर्स ने कहा, "सिद्धार्थ देसाई रिस्ट इंजरी की वजह से पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मैनेजमेंट ने उन्हें पूरी तरह से फिट करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।"
सिद्धार्थ देसाई की इंजरी का असर तेलुगु टाइटंस के परफॉर्मेंस पर काफी देखने को मिला और टीम लगातार अपने मुकाबले हार रही है। 16 मैचों में एक जीत के साथ तेलुगु टाइटंस अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है। टूर्नामेंट में टीम का प्वॉइंट डिफेंरस भी सबसे खराब है।
वह जब यू-मुम्बा की टीम में थे तब उनको कंधे में चोट लगी थी और उससे वो पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और लगातार इंजरी का शिकार होते रहते हैं। हालांकि जब वो पूरी तरह से फिट होते हैं तो फिर डिफेंडर्स का उन्हें रोक पाना काफी मुश्किल होता है।
[KH_RELATED_NEWS title="Related News |ARTICLE CONTINUES BELOW"][/KH_RELATED_NEWS]
सिद्धार्थ देसाई के आंकड़ों पर एक नजर
सिद्धार्थ देसाई प्रो कबड्डी लीग के दिग्गज रेडर्स में से एक हैं और कई बड़े रिकॉर्ड उन्होंने तोड़े हैं। छठे सीजन में उन्होंने 21 मैचों में 218 रेड प्वॉइंट हासिल किए थे। वो पीकेएल इतिहास में सबसे तेज 50 रेड प्वॉइंट हासिल करने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने ये कारनामा महज चार मैचों में ही कर दिखाया था। 2018 के सीजन में उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट का अवॉर्ड भी मिला था। वहीं इस सीजन सिद्धार्थ देसाई ने सिर्फ तीन मैचों में 34 रेड प्वॉइंट हासिल किए थे, जिसमें दो सुपर 10 थे।
Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.