पद्म श्री, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद और अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले कबड्डी खिलाड़ियों की लिस्ट

अभी तक कई सारे दिग्गज अवॉर्ड जीत चुके हैं।
भारत को कबड्डी का जनक कहा जाता है। भारत में काफी समय से ये गेम खेला जाता रहा है। अगर वर्ल्ड कबड्डी को देखें तो इसमें पूरी तरह से भारत का दबदबा रहा है। भारत ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप कबड्डी के जीते हैं। इसकी वजह ये है कि भारत से कई दिग्गज खिलाड़ी निकले हैं और इन खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई है। वहीं कई सारे बेहतरीन कोच भी भारत के पास हुए हैं, जिन्होंने बेहतरीन खिलाड़ी तैयार किए हैं।
हर एक खेल की तरह कबड्डी में भी कई सारे दिग्गज रहे हैं जिन्होंने अभी तक कई सारे अवॉर्ड जीते हैं। हम आपको बताते हैं कि अभी तक किन-किन दिग्गजों ने कबड्डी में अवॉर्ड जीता है।
पद्म श्री अवॉर्ड
ये अवॉर्ड अभी तक मात्र दो ही खिलाड़ियों को कबड्डी में मिला है। सबसे पहले 2014 में हरियाणा की सुनील दबास ने पद्म श्री अवॉर्ड जीता था। वो इस अवॉर्ड को हासिल करने वाली एकमात्र महिला और भारत की पहली कबड्डी प्लेयर थीं। इसके बाद 2019 में भारतीय कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान अजय ठाकुर को इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
ध्यानचंद अवॉर्ड्स की लिस्ट
1.शमशेर सिंह, हरियाणा, साल 2007
2.मनप्रीत सिंह, ओएनजीसी, साल 2020
3.विकास कुमार, हरियाणा, साल 2021
4. बीसी सुरेश, साल 2022
द्रोणाचार्य अवॉर्ड्स विनर्स की लिस्ट
1.ई प्रसाद राव, आंध्र प्रदेश, साल 2002
2.बलवान सिंह, सर्विसेज, साल 2005
3.मिसेज सुनील डबास, हरियाणा, साल 2012
4.रामबीर सिंह खोकर (लाइफटाइम), हरियाणा, साल 2019
5.कृष्ण कुमार हूडा (लाइफटाइम), हरियाणा, साल 2020
6. अशन कुमार (लाइफटाइम), हरियाणा, साल 2021
अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले कबड्डी खिलाड़ी
1972 – सहानंद महादेव शेट्टी, महाराष्ट्र
1973 – भोलनाथ गुईन , बंगाल
1978 – सुश्री शकुंतला पंडरीनाथ खटावकर, महाराष्ट्र
1980 – श्री शांताराम जाधव, महाराष्ट्र
1981 – सुश्री मोनिका नाथ, पश्चिम बंगाल
1983 – सुश्री माया काशीनाथ, महाराष्ट्र
1986 – सुश्री रमा सरकार, पश्चिम बंगाल
1990 – श्री हरदीप सिंह, एसएससीबी
1994 – श्री एस. राजरत्नम, तमिलनाडु
1994 – श्री अशोक शिंदे, महाराष्ट्
1995 – श्री पी. गणेशन, तमिलनाडु
1996 – श्री श्रीराम भावसार, महाराष्ट्र
1996 – सुश्री नीता मोरेश्वर दादवे, भारतीय रेलवे
1997 – श्री रणधीर सिंह, दिल्ली
1998 – श्री आशान कुमार, एसएससीबी
1998 – श्री विश्वजीत पालित, पश्चिम बंगाल
1999 – श्री बलविंदर सिंह (पिद्धा), पंजाब
1999 – श्री तीरथ राज, दिल्ली
2000 – श्री सी. होन्नप्पा गौड़ा, कर्नाटक
2001 – श्री बी.सी. रमेश, कर्नाटक
2002 – श्री राम मेहर सिंह, एसएससीबी
2003 – श्री संजीव कुमार, भारतीय रेलवे
2004 – श्री सुन्दर सिंह, दिल्ली
2005 – श्री रमेश कुमार, हरियाणा
2006 – श्री नवनीत गौतम, राजस्थान
2009 – श्री पंकज नवनाथ शिरसाट, महाराष्ट्र
2010 – श्री दिनेश कुमार, दिल्ली
2011 – श्री राकेश कुमार, भारतीय रेलवे
2011 – सुश्री तेजस्विनी बाई वी, भारतीय रेलवे
2012 – श्री अनूप कुमार, दिल्ली
2013 – कोई नहीं
2014 – सुश्री ममता पुजारी, भारतीय रेलवे
2015 – श्री मंजीत छिल्लर, भारतीय रेलवे
2015 – सुश्री अभिलाषा शशिकांत महात्रे, भारतीय रेलवे
2016 – कोई नहीं
2017 – श्री जसवीर सिंह, ओएनजीसी
2018 – कोई नहीं
2019 – श्री अजय ठाकुर, हिमाचल प्रदेश
2020 – श्री दीपक हुडा, राजस्थान
2021 – श्री संदीप नरवाल, हरियाणा
2022 – साक्षी कुमारी, हरियाणा
For more updates, follow Khel Now Kabaddi on Facebook, Twitter, Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी