Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

KKR vs DC मैच से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, सबसे अहम खिलाड़ी हुआ IPL 2026 से बाहर

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :May 22, 2026 at 9:27 PM
Modified at :May 22, 2026 at 9:28 PM
KKR vs DC मैच से ठीक पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को लगा बड़ा झटका, सबसे अहम खिलाड़ी हुआ IPL 2026 से बाहर
Advertisement

IPL 2026 के अहम मोड़ पर कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका लगा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन उनके सामने अब एक ऐसी समस्या खड़ी हो गई है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले से पहले KKR का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गया है।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए पिछले मुकाबले के दौरान यह खिलाड़ी चोटिल हो गया था। उस समय मामला ज्यादा गंभीर नहीं लग रहा था, लेकिन अब सामने आई रिपोर्ट ने KKR की टेंशन बढ़ा दी है।

अंगकृष रघुवंशी चोटिल होकर IPL 2026 से हुए बाहर

Angkrish Raghuvanshi, KKR, KKR vs LSG, IPL 2026,
Angkrish Raghuvanshi (Credits: BCCI/IPL)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि, युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी IPL 2026 के बाकी बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। प्लेऑफ की रेस में बनी हुई KKR के लिए यह खबर किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि अंगकृष इस सीजन टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक रहे थे।

दरअसल, मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता में खेले गए मुकाबले में पहली पारी के दौरान तिलक वर्मा का कैच पकड़ने की कोशिश में अंगकृष रघुवंशी और वरुण चक्रवर्ती आपस में टकरा गए थे। इस दौरान दोनों खिलाड़ी मैदान पर गिर पड़े और कैच भी छूट गया।

इसके कुछ ओवर बाद अंगकृष दर्द में नजर आए और मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उनकी जगह तेजस्वी दहिया को कंकशन सब्स्टीट्यूट विकेटकीपर के तौर पर मैदान पर लाया गया था। अब सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक अंगकृष रघुवंशी को कंकशन के साथ-साथ बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर भी हुआ है। इसी वजह से वह पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

IPL 2026 में KKR के सबसे सफल बल्लेबाज रहे अंगकृष

KKR के लिए यह झटका इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है, क्योंकि अंगकृष रघुवंशी इस सीजन टीम के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 21 साल के इस बल्लेबाज ने IPL 2026 में 422 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 42.2 और स्ट्राइक रेट 146.52 का रहा।

रघुवंशी ने पूरे सीजन में पांच अर्धशतक भी लगाए और कई मुश्किल मुकाबलों में टीम को संभाला। यही वजह है कि प्लेऑफ की रेस के सबसे अहम समय पर उनका बाहर होना KKR की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करो या मरो का मुकाबला खेलेगी KKR

अब नाइट राइडर्स को अपना आखिरी लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कोलकाता में ही खेलना है। यह मैच KKR के लिए करो या मरो जैसा रहने वाला है।

अगर KKR यह मुकाबला जीतती है और बाकी रिजल्ट भी उसके पक्ष में जाते हैं, तभी टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी। लेकिन ऐसे अहम समय पर अंगकृष रघुवंशी का बाहर होना टीम मैनेजमेंट की चिंता जरूर बढ़ा देगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Advertisement
Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.

Advertisement