WWE WrestleMania 40 में वापसी कर CM Punk मचाएंगे धमाल, जानिए क्या होगा उनका रोल?

चोटिल होने के चलते सीएम पंक WWE के सबसे बड़े इवेंट में इन रिंग एक्शन नहीं कर पाएंगे।
WWE WrestleMania 40 की तैयारियां अपने आखिरी पड़ाव में प्रवेश कर चुकी हैं। अभी तक रोमन रेंस, कोडी रोड्स, गुंथर और बैकी लिंच समेत कई बड़े सुपरस्टार्स के मैचों का ऐलान किया जा चुका है। इस बीच Raw के हालिया इवेंट में सीएम पंक (CM Punk) ने कई हफ्तों के बाद वापसी की। उन्हें 2024 Royal Rumble मैच में चोट आई थी, जिसके कारण वो WrestleMania 40 से बाहर हो गए थे।
चूंकि रॉ का इवेंट सीएम पंक के होमटाउन शिकागो में हुआ, इसलिए क्राउड भी उन्हें जोरदार तरीके से चीयर करता हुआ दिखाई दिया। इस बीच पंक ने यह भी बता दिया है कि वो WWE WrestleMania 40 में आएंगे या नहीं और इस आगामी पे-पर-व्यू इवेंट में उनकी भूमिका क्या रहने वाली है।
WWE WrestleMania 40 में स्पेशल गेस्ट कमेंटेटर होंगे CM Punk
Raw में सीएम पंक ने अपने प्रोमो के दौरान पैट मैकेफी से लेकर सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर पर भी तंज कसे। इसी प्रोमो में ड्रू मैकइंटायर और उनके कुछ देर बाद सैथ रॉलिंस की एंट्री भी देखने को मिली। तीनों रेसलर्स ने एक-दूसरे पर तंज कसने जारी रखे। एक तरफ फैंस उन्हें मैकइंटायर vs रॉलिंस वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में स्पेशल गेस्ट रेफरी बनते देखना चाहते थे, लेकिन इस संबंध में पंक ने कोई पुष्टि नहीं की।
उन्होंने ये जरूर ऐलान कर दिया है कि वो Night 2 में होने वाले सैथ रॉलिंस vs ड्रू मैकइंटायर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच के दौरान माइकल कोल और पैट मैकेफी के साथ बैठकर स्पेशल गेस्ट कमेंटेटर के रूप में नजर आएंगे। अपने प्रोमो के दौरान सीएम पंक ने विंस मैकमैहन पर भी तंज कसा था। ये भी गौर करने वाली बात रही कि पंक को अभी तक रेसलिंग करने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए WrestleMania 40 में उन्हें शायद किसी फाइटिंग सैगमेंट में शामिल नहीं किया जाएगा। मगर इतना जरूर है कि रॉलिंस vs मैकइंटायर मैच में पंक काफी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल