LA Knight ने जीता यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल, WWE SummerSlam 2024 में नहीं आई लोगन पॉल की बेईमानी काम

(Courtesy : WWE)
लोगन को हराकर LA Knight ने अपना पहला WWE टाइटल जीता।
WWE SummerSlam 2024 में कंपनी ने फैंस को बहुत बड़ा तोहफा दिया है, क्योंकि एलए नाइट (LA Knight) ने WWE में अपनी पहली मेजर चैंपियनशिप जीत ली है। उन्होंने समरस्लैम (SummerSlam) में लोगन पॉल (Logan Paul) के 273 दिनों तक चले टाइटल रन का अंत करते हुए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को जीत लिया है। मैच में अमेरिकी संगीतकार मशीन गन केली (Machine Gun Kelly) के दखल ने भी रोमांच भर दिया था।
इस WWE यूनाइटेड चैंपियनशिप मैच की शुरुआत होने से पहले लोगन पॉल रिंग में एंट्री ले चुके थे। दूसरी ओर एंट्री लेने से पूर्व एलए नाइट को बैकस्टेज दिखाया गया, जहां लोगन पॉल की वैन खड़ी हुई थी, जिस पर ‘Prime’ ब्रांड के स्टिकर लगे हुए थे। नाइट ने उस वैन के परखच्चे उड़ाते हुए लोगन पॉल को गुस्सा दिलाया। वहीं जब नाइट बाहर आए तब भी मुकाबला शुरू होने से पूर्व रिंगसाइड पर दोनों रेसलर्स की जबरदस्त फाइट देखने को मिली।
मैच की शुरुआत में लोगन पॉल ने एलए नाइट को शोल्डर फर्स्ट मूव लगाया और रोप्स का सहारा लेकर कई सारे मूव लगाए। लोगन पॉल ने इस बीच सबको चौंकाते हुए रिंग के अंदर से स्प्रिंगबोर्ड मूनसॉल्ट लगाया। डिफेंडिंग चैंपियन ने राइट हैंड लगाया, लेकिन ‘मेगास्टार’ एलए नाइट ने किकआउट करके क्राउड के अंदर रोमांच भर दिया।
लोगन पॉल को मिली बाहरी मदद नहीं आई काम
मुकाबले के दौरान अमेरिकी संगीतकार मशीन गन केली फ्रंट रो में बैठे हुए थे। खैर बाहरी मदद से पहले एलए नाइट ने लोगन पॉल को BFT लगाया, लेकिन यूट्यूब स्टार पॉल ने किकआउट कर दिया। तभी फ्रंट रो में बैठे लोगन पॉल के साथियों ने उनकी मदद करने की कोशिश की, लेकिन एलए नाइट ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस लम्हे को देख कमेंटेटर भी उत्साहित दिखे।
इस मुकाबले का अंत तब हुआ जब मशीन गन केली ने लोगन पॉल को ब्रास नकल्स दिए। लोगन पॉल ने लारियत मूव लगाने का प्रयास किया, लेकिन नाइट से उससे बचते हुए अपना फिनिशिंग मूव BFT लगा दिया और पिन के जरिए WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप जीती। मुकाबले के बाद मशीन गन केली गुस्से में नजर आए।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.