Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Draft 2024 के चौंकाने वाले नियम आए सामने, कोडी रोड्स समेत बाकी चैंपियंस के ब्रांड का भी हुआ खुलासा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :April 25, 2024 at 2:43 PM
Modified at :April 25, 2024 at 2:44 PM
WWE Draft 2024 के चौंकाने वाले नियम आए सामने, कोडी रोड्स समेत बाकी चैंपियंस के ब्रांड का भी हुआ खुलासा

इस हफ्ते के स्मैकडाउन एपिसोड से होगी ड्राफ्ट की शुरूआत।

WWE Draft 2024 का पहला और दूसरा चरण क्रमशः अगले SmackDown और Raw एपिसोड में होने वाला है। आमतौर पर ड्राफ्ट में चैंपियंस समेत कई बड़े सुपरस्टार्स को इधर से उधर किया जाता है। WrestleMania 40 में ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने कहा था कि WWE में एक नए युग की शुरुआत होने आ रही है, ऐसे में ड्राफ्ट बहुत खास साबित हो सकता है। अब आगामी ड्राफ्ट के लिए कंपनी ने नए नियम लागू किए हैं।

क्या होंगे WWE Draft 2024 के नियम?

आपको याद दिला दें कि पिछले साल SmackDown में हुए ड्राफ्ट के पहले चरण में 4 राउंड हुए और Raw में 6 राउंड्स हुए थे। अब 2024 के ड्राफ्ट के लिए बताया गया है कि SmackDown में होने वाले पहले चरण में 4 राउंड्स होंगे, जिनमें 16 सुपरस्टार्स को चुना जाएगा। दूसरी ओर Raw में होने वाले ड्राफ्ट के चरण में 24 सुपरस्टार्स ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध होंगे, जिनके चयन के लिए 6 राउंड्स करवाए जाएंगे।

ड्राफ्ट में नियम बनाया गया है कि चैंपियंस अभी जिस ब्रांड में हैं वहीं रहेंगे। इसका मतलब अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन कोडी रोड्स, WWE विमेंस चैंपियन बेली और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन लोगन पॉल SmackDown में परफॉर्म करने जारी रखेंगे।दूसरी ओर मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट, विमेंस वर्ल्ड चैंपियन बैकी लिंच और इंटरकॉन्टिनेन्टल चैंपियन सैमी जेन Raw रोस्टर का हिस्सा बने रहेंगे। मगर विमेंस टैग टीम चैंपियंस काबुकी वॉरियर्स, ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध होंगी, जो फिलहाल SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं।

ड्राफ्ट के पहले चरण में SmackDown को पहला सुपरस्टार चुनने का अवसर मिलेगा। दूसरी ओर अगले हफ्ते Raw में होने वाले दूसरे चरण में रेड ब्रांड को पहला सुपरस्टार चुनने का मौका मिलेगा। Backlash 2024 से अगले Raw एपिसोड में रोस्टर्स को लॉक कर दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले रेसलर्स एक से दूसरे ब्रांड में अपीयरेंस देते हुए दिखाई दे सकते हैं। NXT सुपरस्टार्स भी ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे।

SmackDown में ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध सुपरस्टार्स की लिस्ट:

एजे स्टाइल्स, एल्बा फायर और आईला डौन, अल्फा अकादमी (चैड गेबल, ओटिस, अकीरा टोजावा और मैक्सिन डुप्री), एंड्राडे, बियांका ब्लेयर, ब्रॉन ब्रेकर, सेड्रिक एलेक्जेंडर-अशांटे अडोनिस, आइवार, जे उसो, एलए नाइट, लिव मॉर्गन, नाया जैक्स, रैंडी ऑर्टन रिकोशे, सैथ रॉलिंस, शायना बैजलर, शेमस, द ब्लडलाइन (रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और पॉल हेमन), द ओसी (ल्यूक गैलोज, कार्ल एंडरसन और मिचीन), जोई स्टार्क।

Raw में ड्राफ्ट के लिए उपलब्ध सुपरस्टार्स की लिस्ट:

अपोलो क्रूज, DIY (जॉनी गार्गानो और टॉमैसो चैम्पा), ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रॉन्सन रीड, कैंडिस लेरे-इंडी हार्टवेल, चेल्सी ग्रीन-पाइपर निवेन, सीएम पंक, द क्रीड ब्रदर्स, द डैमेज कंट्रोल, ड्रू मैकइंटायर, द फाइनल टेस्टामेंट, जियोवानी विंची, इम्पीरियम, जेड कार्गिल, द जजमेंट डे, केडन कार्टर-कटाना चांस, केविन ओवेंस, लिगाडो डेल फैंटासमा, LWO, नेओमी, नटालिया, न्यूकैच रिपब्लिक, द न्यू डे, ओडिसे जोन्स, प्रिटी डेड्लि, शिंस्के नाकामुरा, टीगन नॉक्स, द प्राइड, टिफनी स्ट्रैटन।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.