Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में हुए सभी Drafts और उसमें शामिल ब्रांड की लिस्ट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 16, 2024 at 1:23 PM
Modified at :April 16, 2024 at 1:23 PM
WWE में हुए सभी Drafts और उसमें शामिल ब्रांड की लिस्ट

इस साल WWE ड्राफ्ट का 18वां संस्करण आयोजित होने वाला है।

WWE ड्राफ्ट (Drafts) रॉ और स्मैकडाउन ब्रांड के बीच होता है, जिसके जरिए दोनों शो में शामिल सुपरस्टार्स को एक जगह से दूसरे जगह भेजा जाता है। यानी की सुपरस्टार्स की अदला-बदली, ताकि मेन रोस्टर का माहौल बदला जा सके। बता दें ड्राफ्ट की शुरुआत साल 2002 में हुई, जब स्मैकडाउन को अलग ब्रांड बनाकर उसके लिए एक नया रोस्टर बनाया गया था। ड्राफ्ट के शुरू होने के बाद ही दोनों ब्रांड के लिए अलग-अलग टाइटल बनाए गए थे, ताकि ज्यादा सुपरस्टार्स को चैंपियन बनने का मौका मिले।

2011 तक ड्राफ्ट को नियमित रूप से आयोजित किया गया और सुपरस्टार्स का शेकअप जारी रहा। लेकिन इसके बाद जब दोनों ब्रांड के वर्ल्ड चैंपियनशिप को एक कर दिया गया, उस समय ड्राफ्ट को बंद कर दिया गया। 2016 में, चार साल के निलंबन के बाद, WWE ने ड्राफ्ट को फिर एक बार शुरू किया, जब स्टैफनी और शेन मैकमैहन के बीच रॉ और स्मैकडाउन को चलाने का जिम्मा बांट दिया गया था। इसके बाद NXT को भी ड्राफ्ट का हिस्सा बनाया गया, जहां NXT से भी कई सुपरस्टार्स मेन रोस्टर का हिस्सा बने। साल 2016 में एक अलग ब्रांड बनने के बाद स्मैकडाउन की अलग पहचान बनी।

इसके बाद दोनों ब्रांड को अलग-अलग चैंपियनशिप मिली, वहीं NXT को कंपनी का तीसरा ब्रांड बनाया गया। 2016 के बाद से WWE ड्राफ्ट की प्रक्रिया हर साल चलती रहती है और इस बार 18वां WWE ड्राफ्ट हमें देखने को मिलेगा। तो चलिए इस आर्टिकल में हम अब तक हुए सभी WWE ड्राफ्ट और उसमे शामिल ब्रांड की लिस्ट पर एक नजर डाल लें।

WWE Drafts की लिस्ट

S.Noसालतारीखड्राफ्ट में शामिल ब्रांड
12002मार्च 25रॉ, स्मैकडाउन
22004मार्च 22रॉ, स्मैकडाउन
32005जून 6 – जून 30रॉ, स्मैकडाउन
42006मई 29ECW, रॉ, स्मैकडाउन
52007जून 11रॉ, स्मैकडाउन
62008जून 23रॉ, स्मैकडाउन
72009अप्रैल 13रॉ, स्मैकडाउन
82010अप्रैल 26रॉ, स्मैकडाउन
92011अप्रैल 25रॉ, स्मैकडाउन
102016जुलाई 19रॉ, स्मैकडाउन, NXT
112017अप्रैल 10 – अप्रैल 11रॉ, स्मैकडाउन
122018अप्रैल 16 – अप्रैल 17रॉ, स्मैकडाउन, NXT
132019अप्रैल 15 – मई 8रॉ, स्मैकडाउन, 205 Live, NXT
142019अक्टूबर 11 – अक्टूबर 14रॉ, स्मैकडाउन, NXT, 205 Live
152020अक्टूबर 9 – अक्टूबर 12रॉ, स्मैकडाउन, NXT
162021अक्टूबर 1 – अक्टूबर 4रॉ, स्मैकडाउन, NXT
172023अप्रैल 28 – मई 1रॉ, स्मैकडाउन, NXT
182024अप्रैल 26 – अप्रैल 29रॉ, स्मैकडाउन, NXT 

बता दें 2024, WWE ड्राफ्ट को दो रातों के लिए आयोजित किया जाएगा। WWE ड्राफ्ट की नाइट 1, 26 अप्रैल, 2024 को ओहियो के सिनसिनाटी में हेरिटेज बैंक सेंटर में स्मैकडाउन के एपिसोड से शुरू होगी। इसके बाद, ड्राफ्ट की दूसरी रात रॉ के 29 अप्रैल, 2024 के एपिसोड में कैनसस सिटी, मिसौरी के टी-मोबाइल सेंटर में होगी।

WWE ड्राफ्ट 2024 के लिए आप कितने उत्साहित हैं? अपने विचार कमेंट करके हमारे साथ साझा करें।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.