Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE से 2024 में निकाले जाने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 5, 2024 at 4:06 PM
Modified at :September 5, 2024 at 4:06 PM
WWE से 2024 में निकाले जाने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट

WWE ने अब तक कुल 8 सुपरस्टार्स को कंपनी से रिलीज कर दिया है।

WWE पिछले कुछ समय में काफी बढ़िया सुपरस्टार्स को रिलीज करने के लिए चर्चाओं में रही है, इसके अलावा कंपनी में काफी बदलाव भी किए गए हैं। 2023 में, हमने कई रेसलर्स को फ्री एजेंट के रूप में रिलीज होते देखा। वहीं इस दौरान दूसरी कंपनियों से कई स्टार्स को WWE द्वारा साइन भी किया गया।

WWE ड्राफ्ट से पहले कई स्टार्स को मेन रोस्टर में शामिल किया गया। इसके अलावा कई सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर से वापस NXT भेजा जाएगा। वहीं कई स्टार्स को WWE ने कंपनी से निकाल भी दिया और इसमें कई बड़े स्टार्स का नाम भी शामिल है।

2024 में WWE से निकाले जाने वाले सुपरस्टार्स

WWE ने 2024 में अब तक कुल आठ WWE सुपरस्टार्स को उनके मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट से हटाकर, कंपनी से बाहर कर दिया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सुपरस्टार्स के ऊपर जिन्हें अभी तक रिलीज किया गया है।

  • जिंदर महल
  • जियोन क्विन
  • जिया ली
  • सांगा
  • वीर महान
  • वॉन वैगनर
  • कैमरून ग्रिम्स
  • ओडिसी जोन्स

इंडस शेर, (जिंदर महल, वीर महान और सांगा), जिया ली और जियोन क्विन जैसे WWE सुपरस्टार्स को 19 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया गया। इसके बाद वॉन वैगनर को 22 अप्रैल, 2024 को रिलीज किया गया और कैमरून ग्रिम्स को 23 अप्रैल, 2024 को रिलीज कर दिया गया। WWE की सबसे हालिया रिलीज ओडिसी जोन्स हैं, जिन्हें 2 सितंबर, 2024 को कंपनी द्वारा निकाल दिया गया।

इन WWE सुपरस्टार्स ने दिया अपने रिलीज पर बयान

जिंदर महल ने आधिकारिक तौर पर एक्स पर कंपनी छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, “आई क्विट, महाराजा आउट”। उन्होंने अपने एक्स/ट्विटर बायो को भी अपडेट करते हुए कहा, ” फ्री एजेंट – 90 दिन”। वहीं वीर महान ने भी कंपनी छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा, ”जब भारतीयों के मान-सम्मान की बात आती है तो उन्हें सबसे पहले बलिदान देना पड़ता है। अलविदा WWE जय जय श्री राम ” सांगा ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कंपनी की आलोचना करते हुए कहा कि कंपनी भारतीय प्रतिभाओं को अवसर नहीं दे रही है, उन्हें केवल पैसे कमाने के लिए भारतीय दर्शकों की जरूरत है।

जिया ली ने अपने प्रशंसकों, WWE के तमाम अधिकारियों और अपने दोस्तों को उन्हें मौका देने और उन पर विश्वास जताने के लिए धन्यवाद किया।

कैमरून ग्रिम्स कंपनी छोड़ने की घोषणा करने वाले आखिरी रेसलर थे। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो के जरिए किया। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें कंपनी से फोन आया कि उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है।

वहीं फाइटफुल सिलेक्ट ने जियोन क्विन और वॉन वैगनर के रिलीज होने की जानकारी दी। हालांकि, तब से उन दोनों स्टार्स की ओर से कोई संदेश नहीं आया है।

इस समय कुछ पता नहीं है कि WWE आने वाले समय में और स्टार्स को रिलीज करेगी या नहीं। लेकिन जिस तरह से चल रहा है उस हिसाब से तय है कि आने वाले समय में कई और स्टार्स को कंपनी से निकाला जा सकता है। आपको बता दें साल 2023 में WWE ने कुल 21 सुपरस्टार्स को रिलीज किया था। अब देखने वाली बात होगी कि इस साल कितने सुपरस्टार्स रिलीज होते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.