Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 9, 2026 at 8:08 AM
Modified at :March 9, 2026 at 3:06 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में रन बनाए। भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया।

भारत को संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की और पॉवरप्ले में ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

सैमसन ने इस मुकाबले में 46 गेंदों में 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाकर भारतीय टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की तेज पारी खेलकर स्कोर को और बड़ा बना दिया। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26* रन बनाकर पारी को शानदार तरीके से समाप्त किया।

256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के चलते टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी और 19 ओवरों में 159 रन पर ऑल आउट हो गई, जिसके चलते उन्हें 96 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइनल के बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उचित अवॉर्ड दिया गया। तो चलिए यहां जानते हैं कि किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अवॉर्ड विजेता-

T20 World Cup 2026, India
T20 World Cup 2026, India. (Photo by Prakash Singh/Getty Images)

विजेता: भारत (3 मिलियन डॉलर या 27.48 करोड़ रुपये)

उपविजेता: न्यूजीलैंड (1.6 मिलियन डॉलर या 14.65 करोड़ रुपये)

प्लेयर ऑफ द मैच: जसप्रीत बुमराह (4 ओवरों में 4/15 का स्पेल)

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: संजू सैमसन (5 मैचों में 321 रन)

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.