Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 31, 2026 at 2:32 PM
Modified at :March 31, 2026 at 2:32 PM
IPL 2026 में डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2026 में कई युवा खिलाड़ी धमाल मचाएंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) रातों-रात किसी को भी बड़ा स्टार बना सकती है और इसका प्रमुख कारण इस लीग की लोकप्रियता है। हर साल कुछ नए नाम उभर कर सामने आते हैं, उसी तरह IPL 2026 में भी कुछ विशेष भारतीय खिलाड़ियों पर सबकी नजरें टिकी होंगी, जो पहली बार इस लीग में खेलते दिखेंगे।

पिछले साल वैभव सूर्यवंशी पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेले थे और अपने पहले ही सीजन में उन्होंने 206.56 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बना डाले थे। जो IPL 2025 में वैभव ने किया, कुछ खिलाड़ियों के पास आईपीएल 2026 में वैसा ही कमाल करने का मौका होगा।

चेन्नई सुपर किंग्स ने मिनी ऑक्शन में 2 युवा खिलाड़ियों पर खूब सारा पैसा लुटाया था। इनमें पहला नाम विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा का है, जिन्हें CSK ने 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। कार्तिक का टी20 स्ट्राइक रेट 162.92 का है। दूसरी ओर चेन्नई फ्रेंचाइजी ने ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर प्रशांत वीर पर भी 14.2 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। उन्हें अभी सिर्फ 9 टी20 मैचों का अनुभव है।

जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकिब नबी रणजी सीजन में 60 विकेट लेकर आ रहे हैं, उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह भी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर सबके दिल में जगह बना सकते हैं।

घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलने वाले अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्हें गुजरात टाइटंस ने अपने स्क्वाड में जोड़ा था। डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की सूची में राजस्थान का एक और खिलाड़ी मुकुल चौधरी है। बता दें, मुकुल पेशे से विकेटकीपर हैं और वह लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हैं।

IPL में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों की काफी डिमांड रही है, इस लिस्ट में अब मंगेश यादव का नाम जुड़ने जा रहा है। निरंतर 140 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी और स्लोअर वेरिएशन उनकी खासियत है। वहीं चाइनामैन गेंदबाज शिवांग कुमार पर सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख रुपये का दांव खेला था। 23 वर्षीय शिवांग को टी20 क्रिकेट में अभी सिर्फ 4 मैचों का अनुभव है।

No.खिलाड़ी का नामटीमप्राइज
1कार्तिक शर्माचेन्नई सुपर किंग्स (CSK)14.2 करोड़
2प्रशांत वीरचेन्नई सुपर किंग्स (CSK)14.2 करोड़
3आकिब नबीदिल्ली कैपिटल्स (DC)8.40 करोड़
4मंगेश यादवरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)5.20 करोड़
5अशोक शर्मागुजरात टाइटंस (GT) 90 लाख
6मुकुल चौधरीलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)2.60 करोड़
7शिवांग कुमारसनराइजर्स हैदराबाद (SRH)30 लाख
8साहिल पारिखदिल्ली कैपिटल्स (DC)30 लाख
9सात्विक देशवालरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 30 लाख
10क्रेंस फुलेटरासनराइजर्स हैदराबाद (SRH)30 लाख
11विहान मल्होत्रारॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू30 लाख
12तेजस्वी सिंहकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)3 करोड़
13मोहम्मद इजहारमुंबई इंडियंस (MI)30 लाख
14अथर्व अंकोलेकरमुंबई इंडियंस (MI)30 लाख
15सलिल अरोड़ासनराइजर्स हैदराबाद (SRH)1.50 करोड़
16अक्षत रघुवंशीलखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)2.20 करोड़
17अमन खानचेन्नई सुपर किंग्स (CSK)40 लाख
18दानिश मालेवरमुंबई इंडियंस (MI)30 लाख
19कनिष्क चौहानरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)30 लाख
20विकी ओसवालरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)30 लाख
21अभिनंदन सिंहरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB)30 लाख
22सार्थक रंजनकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)30 लाख
23दक्ष कामराकोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)30 लाख
24ओमकार तरमलेसनराइजर्स हैदराबाद (SRH)30 लाख
25रवि सिंहराजस्थान रॉयल्स (RR)95 लाख
26अमन राव पेरलाराजस्थान रॉयल्स (RR)30 लाख
27विशाल निषादपंजाब किंग्स (PBKS)30 लाख

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.