Wyatt 6 ग्रुप ने WWE डेब्यू के बाद इन सुपरस्टार्स पर किया हमला

(Courtesy : WWE)
Uncle Howdy और उनके Wyatt 6 ग्रुप ने हाल ही में WWE Raw पर डेब्यू किया।
ब्रे वायट (Bray Wyatt) को एक क्रिएटिव जीनियस कहा जाता था, जो कई किरदारों को अपनी स्टोरीलाइन में लेकर आए थे। इन किरदारों में द फीन्ड, सिस्टर एबीगेल, अंकल हाउडी, रैम्बलिन द रैबिट, हस्कस द पिग और मर्सी द बज़ार्ड समेत कई नाम शामिल रहे। वायट के आकस्मिक निधन के बाद WWE ने अंकल हाउडी को लीड रोल देकर इस स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। जैसा की आप जानते होंगे WWE ने करीब 2 महीनों तक हाउडी के रिटर्न को टीज किया, कई बार क्यूआर कोड दिखाए गए और कई बार स्क्रीन पर ग्लिच दिखाई देता रहा।
आखिरकार Uncle Howdy ने 17 जून के Raw एपिसोड में जोरदार रिटर्न किया, लेकिन वो अकेले नहीं बल्कि 4 अन्य रेसलर्स के साथ वापस आए हैं। बता दें अंकल हाउडी और उनके ग्रुप ने आते ही तबाही मचानी शुरु कर दी है, रॉ के बैकस्टेज पर इन पांचों ने मिलकर कई सुपरस्टार्स को अपना निशाना बनाया। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी स्टार्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें अंकल हाउडी के Wyatt 6 ग्रुप ने WWE में आते ही अपना निशाना बनाया।
Wyatt 6 ने इन सुपरस्टार्स पर किया हमला:
- कार्मेलो हेस
- गुंथर
- डोमिनिक मिस्टीरियो
- ट्रिपल एच
- चैड गेबल
- कोडी रोड्स
बता दें ये सभी स्टार्स अंकल हाउडी के Wyatt 6 ग्रुप का निशाना बने। रॉ खत्म होने के बाद इन सभी को बैकस्टेज में चोटिल होकर जमीन पर गिरा हुआ देखा गया। इन सभी के अलावा कई सिक्योरिटी गार्ड्स को भी जमीन पर पड़े देखा गया और दीवार पर खून के धब्बे भी नजर आए। इस बीच चैड गेबल को जमीन पर बेसुध बैठे देखा गया, जिनके माथे से खून बह रहा था। बता दें वायट 6 ग्रुप के 5 मेंबर्स सामने आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि एलेक्सा ब्लिस इस ग्रुप की आखिरी मेंबर होंगी और उन्हें एबी द विच का किरदार दिया जा सकता है।
वायट 6 में मौजूद सभी किरदार
- बो डलास – अंकल हाउडी
- निकी क्रॉस – सिस्टर एबीगेल
- एरिक रोवन – रैम्बलिन द रैबिट
- डेक्सटर लूमिस – मर्सी द बज़ार्ड
- जो गेसी – हस्कस द पिग
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान