आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट

WrestleMania 40 में इस बैटल रॉयल के दसवें संस्करण का आयोजन होने वाला है।
आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल एक पारंपरिक बैटल रॉयल है जो हर साल WWE WrestleMania इवेंट में आयोजित किया जाता है। यह एक पारंपरिक बैटल रॉयल है जो आंद्रे द जाइंट की विरासत का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जाता है। जैसा की आप जानते ही होंगे आंद्रे द जाइंट सात फीट से ज्यादा लंबे और 500 पाउंड से ज्यादा वजन वाले शक्तिशाली रेसलर थे। उन्होंने अपने समय के दौरान कई बैटल रॉयल्स में हिस्सा लिया था।
WWE 2014 में हुए रेसलमेनिया से इस बैटल रॉयल को आयोजित कर रहा है, तब से लेकर हर साल ये बैटल रॉयल फैंस की खुशी के लिए इस इवेंट का हिस्सा बनता है। हालांकि, COVID 19 महामारी के दौरान सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए इस बैटल रॉयल का आयोजन नहीं किया गया था। बता दें कोविड 19 के बाद ये मैच 2021 में फिर आयोजित हुआ और रेसलमेनिया से एक दिन पहले हुए स्मैकडाउन के एपिसोड में अपना जलवा बिखेरा।
आंद्रे द जाइंट बैटल रॉयल के विजेता को आंद्रे द जाइंट मेमोरियल ट्रॉफी से सम्मानित किया जाता है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम अभी तक आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने वाले सभी WWE सुपरस्टार्स की सूची पर एक नजर डालेंगे।
आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीतने वाले WWE सुपरस्टार्स:
| साल | रेसलमेनिया | स्थान | विजेता | रनर-अप |
| 2014 | WrestleMania XXX | न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना | सिजारो | बिग शो |
| 2015 | WrestleMania 31 | सांता क्लारा, कैलिफ़ोर्निया | बिग शो | डेमियन मिजडो |
| 2016 | WrestleMania 32 | आर्लिंगटन, टेक्सास | बैरन कॉर्बिन | केन |
| 2017 | WrestleMania 33 | ऑरलैंडो, कैलिफ़ोर्निया | मोजो रॉली | जिंदर महल |
| 2018 | WrestleMania 34 | न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना | मैट हार्डी | बैरन कॉर्बिन |
| 2019 | WrestleMania 35 | ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी | ब्रॉन स्ट्रोमैन | कॉलिन जोस्ट |
| 2021 | WrestleMania 37 | सेंट पीटर्सबर्ग, फ्लोरिडा | जे उसो | शिंस्के नाकामुरा |
| 2022 | WrestleMania 38 | ड्लास, टेक्सास | मैडकैप मॉस | फिन बैलर |
| 2023 | WrestleMania 39 | लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया | बॉबी लैश्ले | ब्रॉनसन रीड |
| 2024 | WrestleMania XL | फिलाडेल्फिया, पेनसिल्वेनिया | ब्रॉन्सन रीड | आइवार |
आंद्रे द जाइंट विमेंस बैटल रॉयल के विजेता
मेंस सुपरस्टार्स के बीच आंद्रे द जाइंट के लिए हुए बैटल रॉयल के बाद विमेंस के लिए भी WWE ने 2018 और 2019 में रेसलमेनिया किक-ऑफ प्री-शो में इस मैच को आयोजित किया। हालांकि, COVID-19 महामारी के बाद विमेंस बैटल रॉयल मैच को हटा दिया गया, नीचे विमेंस बैटल रॉयल विजेताओं की सूची दी गई है।
| साल | रेसलमेनिया | स्थान | विजेता | रनर-अप |
| 2018 | WrestleMania 34 | न्यू ऑरलियन्स, लुइसियाना | नाओमी | बेली |
| 2019 | WrestleMania 35 | ईस्ट रदरफोर्ड, न्यू जर्सी | कार्मेला | सारा लोगन |
WrestleMania 40 से पहले होगा इस बैटल रॉयल का आयोजन
इस साल, WWE WrestleMania 40 से ठीक पहले होने वाले स्मैकडाउन के आखिरी एपिसोड (5 अप्रैल, 2024) में आंद्रे द जाइंट बैटल रॉयल के दसवें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। इस साल का रेसलमेनिया काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस बार कई धमाकेदार मैच और जबरदस्त एक्शन हमें देखने को मिलेगा।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने 2025 में कमाए हैं सबसे ज्यादा पैसे
- WWE के पांच सबसे युवा यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन
- WWE इतिहास के पांच सबसे चौंकाने वाले रिटर्न
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान