IPL में रिटायर्ड आउट हुए सभी बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL इतिहास में रविचंद्रन अश्विन रिटायर्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि एक रोमांच से भरपूर एक ऐसा टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है, जहां हर साल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। चाहे वो इम्पैक्ट प्लेयर नियम हो या रिटायर्ड आउट का प्रयोग, यह टूर्नामेंट दर्शकों को चौंकाने और एंटरटेनमेंट दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ता।
रिटायर्ड आउट का नियम टी20 क्रिकेट में एक बड़ी स्ट्रेटजी बनता जा रहा है। इस नियम के तहत बल्लेबाज अपनी मर्जी से पारी के दौरान क्रीज छोड़ सकता है, लेकिन उसे आउट माना जाएगा और वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सकेगा। हालांकि, अब तक इस नियम का बहुत कम इस्तेमाल हुआ है। आईपीएल जैसे बड़े मंच पर अब तक इसका केवल 5 बार इसका प्रयोग हुआ है।
आइए जानते हैं उन पांच बल्लेबाजों के बारे में जो आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट हुए हैं।
5. डेवोन कॉन्वे – 69 (49), PBKS vs CSK, चंडीगढ़, IPL 2025
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर डेवोन कॉन्वे IPL 2025 में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में रिटायर्ड आउट हुए। उन्होंने 69 रन 49 गेंदों पर बनाए और फिर 18वें ओवर में रविंद्र जडेजा को मौका देने के लिए पवेलियन लौट गए। हालांकि, उनकी यह रणनीति CSK के पक्ष में नहीं गई और टीम 18 रन से हार गई।
4. तिलक वर्मा – 25 (23), MI vs LSG, लखनऊ, IPL 2025

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले तिलक वर्मा रिटायर्ड आउट होने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे। LSG के खिलाफ 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 19वें ओवर में क्रीज छोड़ी। उस दौरान उन्होंने 25 रन 23 गेंदों पर बनाए थे। उनके बाद मिचेल सैंटनर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन टीम 12 रन से यह हार गई थी।
3. साई सुदर्शन – 43 (31), GT vs MI, क्वालिफायर 2, अहमदाबाद, IPL 2023
गुजरात टाइटंस के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन भी आईपीएल में रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ IPL 2023 के क्वालीफायर 2 मुकाबले में उन्होंने 43 रन 31 गेंदों पर बनाए और फिर अंतिम ओवर से पहले क्रीज छोड़ दी, ताकि राशिद खान आकर तेजी से रन बना सकें। GT ने 233/3 का स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 62 रन से जीत लिया था।
2. अथर्व तायडे – 55 (42), PBKS vs DC, धर्मशाला, IPL 2023
पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अथर्व तायडे ने आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15वें ओवर के बाद खुद को रिटायर्ड आउट किया था। उन्होंने 55 रन 42 गेंदों पर बनाए और फिर जितेश शर्मा को मौका देने के लिए क्रीज छोड़ी। हालांकि, जितेश अगली ही गेंद पर आउट हो गए और PBKS को इस मैच में 15 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
1. रविचंद्रन अश्विन – 28 (23), RR vs LSG, वानखेड़े, IPL 2022

आईपीएल में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन थे। यह घटना 2022 सीज़न के दौरान राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में हुई। अश्विन ने 19वें ओवर में 28 रन बनाकर खुद से क्रीज छोड़ दी और रियान पराग को मौका दिया। पराग की एंट्री से टीम ने 165/6 का स्कोर खड़ा किया और अंततः 3 रन से वह मैच जीत लिया था।
For more updates, follow Khel Now Cricket on Facebook, Twitter, Instagram, Youtube; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.
- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, ईशान किशन और रिंकू सिंह को मिला इनाम
- क्या WWE से होने वाली है Triple H की छुट्टी? John Cena के रिटायरमेंट मैच के बाद कंपनी में चल रही है गर्मा गर्मी
- टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी
- IPL इतिहास के पांच सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी