Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

ना विराट कोहली, ना रोहित शर्मा, जानिए नमन अवॉर्ड्स 2026 में किन खिलाड़ियों का होगा सम्मान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 14, 2026 at 9:05 PM
Modified at :March 14, 2026 at 9:05 PM
ना विराट कोहली, ना रोहित शर्मा, जानिए नमन अवॉर्ड्स 2026 में किन खिलाड़ियों का होगा सम्मान

नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन 15 मार्च को नई दिल्ली में होगा।

भारतीय हो या दुनिया के किसी अन्य देश का क्रिकेटर, वह किसी व्यक्तिगत उपलब्धि से ज्यादा सम्मान का भूखा होता है। क्रिकेट का खेल है भी ऐसा है जो विरोधी खिलाड़ियों को भी सम्मान की दृष्टि से देखना सिखाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब कई सारे दिग्गज और मौजूदा क्रिकेटरों को नमन अवॉर्ड्स 2026 में सम्मानित करने जा रहा है।

रविवार, 15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई का अवॉर्ड समारोह होने वाला है। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी, पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और मिताली राज इस अवॉर्ड सेरेमनी का मुख्य केंद्र होंगे, जिन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलने वाला है। बिन्नी और द्रविड़, दोनों को सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा, वहीं मिताली राज को बीसीसीआई का महिलाओं की सूची में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा।

राहुल द्रविड़ की बात करें तो भारतीय क्रिकेट में उनका योगदान अतुलनीय रहा है। बतौर क्रिकेटर उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 24,000 से भी अधिक रन बनाए। वहीं रिटायरमेंट के बाद उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट टीम को कोचिंग दी और टीम को 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने में बहुत बड़ा और अहम योगदान दिया। उनके कोच रहते भारत की सीनियर मेंस टीम ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

रोजर बिन्नी ने टीम इंडिया को 1983 का वर्ल्ड कप दिलाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वो पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, उन्होंने 18 विकेट चटकाए थे। वो बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष बने और उनका कार्यकाल 2022-2025 तक चला। जब भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 2000 में वर्ल्ड कप जीता तब रोजर बिन्नी ही टीम के कोच थे। वो 2012-2016 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद पर भी रहे।

मिताली राज विश्व की सबसे महान महिला क्रिकेटरों में से एक। उन्होंने अपने ऐतिहासिक वनडे करियर में 50.68 के औसत से 7,805 रन बनाए। वो आज भी महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 2 वर्ल्ड कप फाइनल खेले हैं।

शुभमन गिल बने बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर

Shubman Gill
Shubman Gill. (Photo by Visionhaus/Getty Images)

इस अवॉर्ड सेरेमनी में पांच ICC जीतने वाली भारतीय टीमें एकसाथ दिखेंगी, वहीं शुभमन गिल को बेस्ट मेंस इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ये दूसरी बार होगा जब गिल इस अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे। वहीं स्मृति मंधाना को कुल पांचवीं बार सर्वश्रेष्ठ महिला इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलेगा।

डोमेस्टिक स्तर पर सीमित ओवरों की क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ी रहने के लिए आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड मिलेगा। दूसरी ओर रणजी ट्रॉफी यानी लाल गेंद की क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए यही अवॉर्ड विदर्भ के हर्ष दुबे को मिलेगा।

घरेलू महिला क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के लिए मुंबई की इरा जाधव और हरियाणा की शेफाली वर्मा जगमोहन डालमिया ट्रॉफी दी जाएगी। बीसीसीआई के डोमेस्टिक टूर्नामेंट में सबसे बढ़िया प्रदर्शन करने का पुरस्कार एक बार फिर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को जाएगा।

नमन अवॉर्ड्स 2026 जीतने वाले सभी विजेताओं की लिस्ट-

No.वर्गअवॉर्डविजेताप्रदर्शन
1बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2024-25जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (जूनियर डोमेस्टिक) 2024-25इरा जाधव (मुंबई)अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में 500 रन बनाए, अंडर-19 टी20 ट्रॉफी में 258 रन बनाए और अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी में 143 रन बनाए
2बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2024-25जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर (सीनियर डोमेस्टिक) 2024-25शेफाली वर्मा (हरियाणा)7 मैचों में 527 रन, 2 शतक और 2 अर्धशतक, 8 विकेट भी लिए
3बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2024-25जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट)यशवर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)7 मैचों में 1.85 के इकॉनॉमी रेट से 37 विकेट, 3 फाइव-विकेट हॉल
4बीसीसीआई नमन अवॉर्ड्स 2024-25जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट)किशन सरकार (त्रिपुरा)6 मैचों में 2.38 के इकॉनॉमी रेट से 32 विकेट, 2 फाइव-विकेट हॉल
5नमन अवॉर्ड्स 2024-25जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट)शांतनू सिंह (उत्तर प्रदेश)8 मैचों में 72.85 के औसत से 947 रन, 3 शतक और 4 अर्धशतक, सर्वोच्च स्कोर 270
6नमन अवॉर्ड्स 2024-25जगमोहन डालमिया ट्रॉफी – अंडर-16 विजय मर्चेन्ट ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट)प्रीतम राज (बिहार)6 मैचों में 70.14 के औसत से 491 रन, 1 शतक और एक अर्धशतक, सर्वोच्च स्कोर 304*
7नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट)हेमचुडेशन जे (तमिलनाडु)8 मैचों में 2.61 के इकॉनॉमी रेट से 47 विकेट, 3 फाइव-विकेट हॉल
8नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट  (प्लेट)अर्कजीत रॉय (त्रिपुरा)6 मैचों में 2.39 के इकॉनॉमी रेट से 38 विकेट, 4 फाइव-विकेट हॉल
9नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन (एलीट)नित्य जे पांडे (बड़ौदा)6 मैचों में 110.13 के औसत से 881 रन, 4 शतक, सर्वोच्च स्कोर 265
10नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन (प्लेट)राघवन रामामूर्ति (पोंडीचेरी)6 मैचों में 86.89 के औसत से 782 रन, 4 शतक, सर्वोच्च स्कोर 232 रन
11नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट)विकी ओसवाल (महाराष्ट्र)9 मैचों में 2.36 के इकॉनॉमी रेट से 69 विकेट, 7 फाइव-विकेट हॉल
12नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट  (प्लेट)दीपज्योति सैकिया (असम)6 मैचों में 2.75 के इकॉनॉमी रेट से 27 विकेट, 2 फाइव-सिकेत हॉल
13नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन (एलीट)मैकनील एच एन (कर्नाटक)8 मैचों में 79.77 के औसत से 1037 रन, 3 शतक और 2 अर्धशतक, सर्वोच्च स्कोर 345 रन
14नमन अवॉर्ड्स 2024-25एमए चिदंबरम ट्रॉफी– कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट  (प्लेट)आर जसवंत श्रीराम (पोंडीचेरी)6 मैचों में 108.71 के औसत से 761 रन, 3 शतक और 3 अर्धशतक, सर्वोच्च स्कोर 236 रन
15नमन अवॉर्ड्स 2024-25माधवराव सिंधिया अवॉर्ड– रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (एलीट)हर्ष दुबे (विदर्भ)10 मैचों में 2.66 के इकॉनॉमी रेट से 69 विकेट, 7 फाइव विकेट हॉल, बेस्ट 6/36
16नमन अवॉर्ड्स 2024-25माधवराव सिंधिया अवॉर्ड– रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट (प्लेट)सुचित जे (नागालैंड)6 मैचों में 2.39 के इकॉनॉमी रेट से 43 विकेट, 4 फाइव-विकेट हॉल
17नमन अवॉर्ड्स 2024-25माधवराव सिंधिया अवॉर्ड– रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन (एलीट)वाई वी राठौड़ (विदर्भ)10 मैचों में 53.33 के औसत से 960 रन, 5 शतक और 4 फिफ्टी, सर्वोच्च स्कोर 151
18नमन अवॉर्ड्स 2024-25माधवराव सिंधिया अवॉर्ड– रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सबसे ज्यादा रन (प्लेट)स्नेहल कौथंकर (गोवा)6 मैचों में 189.80 के औसत से 949 रन, 3 शतक और 2 अर्धशतक, सर्वोच्च स्कोर 314*
19नमन अवॉर्ड्स 2024-25लाला अमरनाथ अवॉर्ड – डोमेस्टिक सीमित ओवरों के क्रिकेट में बेस्ट ऑल-राउंडरआयुष म्हात्रे (मुंबई)65.42 के औसत से 458 रन (स्ट्राइक रेट 135.50), 2 शतक और 7 विकेट
20नमन अवॉर्ड्स 2024-25लाला अमरनाथ अवॉर्ड – रणजी ट्रॉफी 2024-25 में बेस्ट ऑल-राउंडरहर्ष दुबे (विदर्भ)10 मैचों में 476 रन और 69 विकेट
21नमन अवॉर्ड्स 2024-25बीसीसीआई के डोमेस्टिक टूर्नामेंटट्स 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनमुंबई क्रिकेट एसोसिएशनविजेता – ईरानी कप, सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफी
22नमन अवॉर्ड्स 2024-25डोमेस्टिक क्रिकेट 2023-24 में बेस्ट अंपायरउल्हास गांधे (विदर्भ)
23नमन अवॉर्ड्स 2024-25महिला ODI 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेटदीप्ति शर्मा24 मैचों में 37 विकेट, 26.81 के औसत से
24नमन अवॉर्ड्स 2024-25महिला ODI 2024-25 में सबसे ज्यादा रनस्मृति मंधाना24 मैचों में 1311 रन, 54.62 के औसत से, 6 शतक
25नमन अवॉर्ड्स 2024-25दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड – टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट (IND vs WI)कोई मैच नहीं खेला
26नमन अवॉर्ड्स 2024-25दिलीप सरदेसाईअवॉर्ड – टेस्ट में सबसे ज्यादा रन (IND vs WI)कोई मैच नहीं खेला
27नमन अवॉर्ड्स 2024-25बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू 2024-25 – महिलाएन श्री चरणीटी20 डेब्यू vs इंग्लैंड (नॉटिंघम) – 4/12)
28नमन अवॉर्ड्स 2024-25बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू 2024-25 – पुरुषहर्षित राणा
29नमन अवॉर्ड्स 2024-25बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2024-25 – महिलास्मृति मंधाना
30नमन अवॉर्ड्स 2024-25पॉली उमरीगर अवॉर्ड – बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर 2024-25 – पुरुषशुभमन गिल
31नमन अवॉर्ड्स 2024-25कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डरोजर बिन्नी
32नमन अवॉर्ड्स 2024-25कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डराहुल द्रविड़
33नमन अवॉर्ड्स 2024-25बीसीसीआई लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड – महिलामिताली राज

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.