Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

ये WWE सुपरस्टार्स Draft 2024 के दौरान मेन रोस्टर से बन सकते हैं NXT का हिस्सा

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 26, 2024 at 12:35 AM
Modified at :April 26, 2024 at 12:35 AM
ये WWE सुपरस्टार्स Draft 2024 के दौरान मेन रोस्टर से बन सकते हैं NXT का हिस्सा

इस साल मेन रोस्टर से NXT में भी सुपरस्टार्स को भेजा जाएगा।

WWE ड्राफ्ट (Draft 2024) कुछ ही हफ्तों में शुरू होने वाला है, 18वीं बार हमें ड्राफ्ट का आयोजन देखने को मिलेगा। WWE ड्राफ्ट की नाइट 1, 26 अप्रैल, 2024 को ओहियो के सिनसिनाटी में हेरिटेज बैंक सेंटर में स्मैकडाउन के एपिसोड से शुरू होगी। इसके बाद, ड्राफ्ट की दूसरी रात रॉ के 29 अप्रैल, 2024 के एपिसोड में कैनसस सिटी, मिसौरी के टी-मोबाइल सेंटर में होगी। इस समय हर एक WWE फैंस की नजर सुपरस्टार्स शेकअप पर है कि कौन सा स्टार किस ब्रांड का हिस्सा बनेगा और ऐसे में बैकस्टेज रिपोर्ट से पता चलता है कि इस साल का ड्राफ्ट पिछले हुए कुछ ड्राफ्ट के मुकाबले काफी अलग होगा।

WWE Draft 2024 में NXT निभाएगी बड़ी भूमिका

कई रिपोर्ट्स से पता चला है कि NXT को इस साल के WWE ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा। यानी की कई NXT स्टार्स हमें मेन रोस्टर का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे, इसके अलावा कुछ WWE मेन रोस्टर सुपरस्टार्स के NXT जाने की संभावना भी है। जैसा की आपने पिछले हफ्ते हुए NXT एपिसोड में देखा होगा, द फाइनल टेस्टामेंट और आइवर इस शो में नजर आए थे। जिससे काफी हद तक साफ है कि ये और इनके साथ कई अन्य स्टार्स NXT का हिस्सा बन सकते हैं।

बता दें इस कदम के पीछे का संभावित कारण NXT को कंपनी का तीसरा प्रमुख ब्रांड बनाने की योजना बताई जा रही है। तो चलिए हम उन सुपरस्टार्स के ऊपर एक नजर डालते हैं जो ड्राफ्ट के दौरान मेन रोस्टर से NXT का हिस्सा बन सकते हैं।

WWE मेन रोस्टर के सितारे जो NXT में जा सकते हैं:

  • कैरियन क्रॉस
  • ऑथर्स ऑफ पेन (एकम और रेजार)
  • इंडस शेर (वीर महान और संघ)
  • मैक्सिन डुप्री
  • अपोलो क्रूज
  • कैमरून ग्रिम्स
  • टेगन नॉक्स
  • क्रूज डेल टोरो
  • जोकिन वाइल्ड
  • नाताल्या
  • डेक्सटर लुमिस
  • अल्बा फायर
  • इस्ला डॉन
  • अशांते एडोनिस
  • बी-फैब
  • सेड्रिक अलेक्जेंडर
  • O.C (कार्ल एंडरसन, ल्यूक गैलोज और मिचिन)
  • निक्की क्रॉस
  • ओडिसी जोन्स
  • जिया ली
  • जियोन क्विन

पिछले कुछ वर्षों में कई WWE सुपरस्टार्स को मेन रोस्टर से NXT में वापस जाते और फिर तैयारी करके दोबारा मेन रोस्टर का हिस्सा बनते हुए देखा गया है। बता दें NXT की रेटिंग और इस शो को आगे बढ़ाने के लिए कंपनी इस तरह के पैतरे आजमाती है, ऐसा पहले भी हुआ है और आने वाले समय में भी देखने को मिलेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.