आईपीएल पावरप्ले में बनाए गए टॉप पांच सबसे कम स्कोर

आईपीएल पावरप्ले के दौरान कई टीमों का बुरा हाल हुआ है।
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और अब कुछ दिनों बाद इस टूर्नामेंट का 19वां सीजन खत्म होने वाला है। टी20 क्रिकेट में पावरप्ले के शुरुआती छह ओवरों का महत्व सबसे ज्यादा होता है, इन छह ओवरों को अक्सर आक्रामक बल्लेबाजी और रन बटोरने के लिए जाना जाता है।
इस दौरान बल्लेबाज मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाते हैं। लेकिन कभी-कभी क्रिकेट के मैदान पर ऐसी गेंदबाजी देखने को मिलती है जो पावरप्ले के मायने ही बदल कर रख देती है और ज्यादा रन की जगह बहुत मामुली सा स्कोर ही एक टीम बना पाती है।
क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, जहां एक शानदार स्पेल पूरे मैच की तस्वीर बदल सकता है। हालांकि, पावरप्ले में बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा रन बनाना चाहते है, लेकिन रिकॉर्ड यह दर्शाते हैं कि अनुशासित गेंदबाजी और शुरुआती झटकों का असर टीम के लिए कितना घातक हो सकता है।
किसी भी टी20 मुकाबले में पावरप्ले की यह स्थिति, टीम के मनोबल और रणनीति पर सीधा प्रहार करती है, जिससे उबरना किसी भी टीम के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। आईपीएल के लंबे इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है, जब एक टीम छह ओवरों में बहुत कम रन ही बना पाई हो। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको आईपीएल पावरप्ले में बनाए गए टॉप पांच सबसे कम स्कोर के बारे में बताते हैं।
5. चेन्नई सुपर किंग्स (2015): 16 रन पर 1 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स जैसी सबसे सफल टीम का इस सूची में एक से ज्यादा बार होना काफी चौंकाने वाला है। टीम 2019 में RCB के खिलाफ और 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ पावरप्ले में सिर्फ 16 रन ही बना पाई थी।
4. चेन्नई सुपर किंग्स (2011): 15 रन पर 2 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स, जो आमतौर पर अपनी मजबूत बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है, 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुश्किल में घिर गई थी। उस दौरान CSK पावरप्ले में केवल 15 रन ही बना पाई थी।
3. सनराइजर्स हैदराबाद (2022): 14 रन पर 3 विकेट
2022 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करती दिखी। पावरप्ले में टीम का स्कोर मात्र 14 रन पर 3 विकेट रहा, जो कि उस सीजन का पावरप्ले में बनाया गया सबसे कम स्कोर था।
2. राजस्थान रॉयल्स (2009): 14 रन पर 2 विकेट
साल 2009 के संस्करण में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। उस मैच में राजस्थान की टीम पावरप्ले में बेहद धीमी शुरुआत करते हुए केवल 14 रन ही बना पाई थी और उन्होंने अपने दो विकेट खो दिए थे।
1. दिल्ली कैपिटल्स (2026): 13 रन पर 6 विकेट

27 अप्रैल 2026 को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने एक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों के सामने दिल्ली का शीर्ष क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। टीम पावरप्ले के छह ओवरों में केवल 13 रन ही बना सकी, जिसमें उन्होंने अपने 6 प्रमुख विकेट गंवा दिए।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.