LSG vs DC: एडन मार्करम की जगह ऋषभ पंत ने क्यों की ओपनिंग? जानिए आईपीएल 2026 में किए गए इस बदलाव का बड़ा कारण

आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं।
बुधवार 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच मुकाबला चल रहा है। दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
लखनऊ की टीम के सलामी बल्लेबाज जब मैदान पर उतरे तो हर कोई हैरान हो गया। क्योंकि, इस बार एडन मार्करम की जगह ऋषभ पंत, मिशेल मार्श के साथ ओपनिंग करने उतरे। पंत खासतौर पर मध्य क्रम के बल्लेबाज हैं। वह शुरू से ही इसी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए आ रहे हैं।
जब एडन मार्करम ने मार्श के साथ ओपनिंग नहीं की तो हर कोई हैरान थे और इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि पिछले सीजन इन दोनों की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस मैच में मार्करम वन डाउन पर बल्लेबाजी करने के लिए आए।
आखिर क्यों आईपीएल 2026 के पहले मैच में पंत ने किया ओपन?

जैसा कि आप जानते ही होंगे, आईपीएल के पिछले सीजन में पंत नंबर 4 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, इस नंबर पर उन्हें काफी संघर्ष करते हुए देखा गया था। लेकिन पिछले सीजन लखनऊ के आखिरी मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए इसी स्टेडियम में उन्होंने एक शानदार शतक जड़ा था।
पिछले सीजन में शीर्ष क्रम में उनकी सफलता को देखते हुए मैनेजमेंट ने उन्हें इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाने का सोचा होगा। लेकिन पंत इस मुकाबले में सलामी बल्लेबाज के रूप में वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए जैसी सभी को उनसे उम्मीद थी। मुकेश कुमार के तीसरे ओवर में वह रन आउट हो गए।
मैच की बात करें तो, लखनऊ की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही और कई अहम बल्लेबाज कम स्कोर पर आउट हो गए। पंत के आउट होने के बाद, मार्करम (11), आयुष बडोनी (0) और निकोलस पूरन (8) जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। अब्दुल समद और मुकुल चौधरी की साझेदारी से टीम थोड़ी संभली लेकिन इनके आउट होने के बाद 141 के स्कोर पर पूरी टीम सिमट गई।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.