LSG vs RR Dream11 Prediction, मैच 32, आईपीएल 2026

LSG vs RR के IPL 2026 के 32वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच (LSG vs RR) खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस समय खराब फॉर्म से गुजर रही हैं और इस मैच में जीत हासिल करना उनके लिए बेहद जरूरी है।
इस सीजन लखनऊ की टीम बल्लेबाजी में संघर्ष कर रही है, जबकि राजस्थान की टीम भी लगातार दो हार के बाद दबाव में नजर आ रही है। ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए वापसी का मौका बन सकता है।
LSG vs RR: मैच डिटेल्स
- मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2026, मैच 32
- तारीख: 22 अप्रैल 2026, बुधवार
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
LSG vs RR: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। राजस्थान ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।
LSG vs RR: पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच धीमी मानी जाती है, जहां बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान नहीं होता। यहाँ पर गेंद बल्ले पर धीरे आती है, जिससे स्ट्रोक खेलना मुश्किल हो जाता है और शॉट चयन काफी अहम हो जाता है।
इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है, जबकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मूवमेंट मिल सकती है। दूसरी पारी में ओस का असर खेल को प्रभावित कर सकता है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
LSG vs RR: संभावित प्लेइंग इलेवन
लखनऊ सुपर जायंट्स: ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहसिन खान। (इम्पैक्ट प्लेयर – मयंक यादव)
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई। (इम्पैक्ट प्लेयर – संदीप शर्मा)
LSG vs RR Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: मिचेल मार्श, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी
ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम, रविंद्र जडेजा
गेंदबाज: मोहम्मद शमी, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव
कप्तान की पहली पसंद: यशस्वी जायसवाल || कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल मार्श
उप कप्तान की पहली पसंद: मिचेल मार्श || उप कप्तान की दूसरी पसंद: जोफ्रा आर्चर
LSG vs RR Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल
बल्लेबाज: मिचेल मार्श, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, शिमरोन हेटमायर
ऑलराउंडर: ऐडन मार्करम
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, आवेश खान, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव
कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: यशस्वी जायसवाल
उप कप्तान की पहली पसंद: ऐडन मार्कराम || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मिचेल मार्श
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.