Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

आईपीएल 2026 से पहले RCB की सेल पर आया बड़ा अपडेट, इस बड़ी रकम के साथ अंतिम चरण में पहुंची डील - रिपोर्ट्स

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 18, 2026 at 7:00 PM
Modified at :March 18, 2026 at 7:00 PM
आईपीएल 2026 से पहले RCB की सेल पर आया बड़ा अपडेट, इस बड़ी रकम के साथ अंतिम चरण में पहुंची डील - रिपोर्ट्स

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की सेल अब आखिरी फेज में पहुंच गई है।

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, फ्रेंचाइजी की सेल अब आखिरी फेज में पहुंच चुकी है और बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स की एंट्री से यह मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि, इस समय RCB की वैल्यूएशन लगभग 2 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है। अगर यह डील इस रेंज में फाइनल होती है, तो यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी इन्वेस्टमेंट डील्स में से एक बन सकती है।

RCB फ्रेंचाइजी खरीदने की रेस में अब सिर्फ दो बड़े इन्वेस्टर्स

Top 5 best players of RCB in IPL 2026
Royal Challengers Bengaluru. (Photo by Pankaj Nangia/Getty Images)

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआत में कई ग्लोबल इन्वेस्टर्स ने इस डील में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन अब आखिरी फेज में सिर्फ दो बड़े ग्रुप्स ही रेस में बचे हैं। इनमें एक इंटरनेशनल प्राइवेट इक्विटी फर्म EQT है, जबकि दूसरा एक कंसोर्टियम है, जिसमें कई भारतीय और विदेशी इन्वेस्टर्स जुड़े हुए हैं।

पहले इस रेस में कुछ और बड़े नाम भी थे, लेकिन फाइनल बिडिंग के बाद उन्होंने खुद को बाहर कर लिया। अब फाइनल डील इन्हीं दो इन्वेस्टर्स के बीच तय होगी।

2 बिलियन डॉलर की डील चाहते हैं मौजूदा ओनर्स

इस समय RCB का वैल्यूएशन सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है। मौजूदा ओनर्स करीब 2 बिलियन डॉलर की डील चाहते हैं, जो इसे दुनिया की सबसे वैल्यूएबल टी20 फ्रेंचाइजी में शामिल कर सकता है।

हालांकि, कुछ बिड्स 1.8 बिलियन डॉलर के आसपास भी बताई जा रही हैं, लेकिन फिर भी यह वैल्यूएशन आईपीएल मार्केट की ताकत को साफ दिखाता है।

45 से 90 दिनों में फाइनल हो सकती है डील

अब यह प्रक्रिया एक्सक्लूसिव फेज में एंटर कर चुकी है, जहां इन्वेस्टर्स की बिड्स का डिटेल एनालिसिस किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूरी प्रक्रिया में 45 से 90 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद बीसीसीआई को सूचना दी जाएगी और ओनरशिप ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होगी।

राजस्थान रॉयल्स की सेल में भी आई तेजी

RCB के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स की सेल को लेकर भी मार्केट में काफी हलचल है। इस फ्रेंचाइजी के लिए भी कई बड़े इन्वेस्टर्स सामने आए हैं और करीब 1.1 से 1.35 बिलियन डॉलर के बीच वैल्यूएशन की चर्चा हो रही है।

शुरुआत में सिर्फ हिस्सेदारी बेचने की बात थी, लेकिन अब पूरी फ्रेंचाइजी की सेल का ऑप्शन भी ओपन रखा गया है, जिससे डील और बड़ी हो सकती है।

IPL बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब

इन दोनों फ्रेंचाइजी की सेल एक बार फिर दिखाती है कि IPL अब सिर्फ क्रिकेट लीग नहीं, बल्कि एक ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बन चुका है। बड़े-बड़े इंटरनेशनल इन्वेस्टर्स इस लीग में पैसा लगाने के लिए तैयार हैं, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू और मार्केट पावर लगातार बढ़ रही है।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि RCB और राजस्थान रॉयल्स के नए ओनर्स कौन बनते हैं और इससे आईपीएल के फ्यूचर पर क्या असर पड़ेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.