Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: हम डिफेंस की वजह से हारे, तमिल थलाइवाज के कोच ने किया बड़ा खुलासा

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :October 20, 2024 at 1:37 PM
Modified at :October 20, 2024 at 1:37 PM
PKL 11: हम डिफेंस की वजह से हारे, तमिल थलाइवाज के कोच ने किया बड़ा खुलासा

तमिल थलाइवाज ने 44-29 के बड़े अंतर से तेलुगू टाइटंस को हराया।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) में जीत के साथ दमदार शुरुआत करने वाली तेलुगू टाइटंस को दूसरे मैच में तमिल थलाइवाज के खिलाफ 44-29 से करारी हार मिली। कप्तान पवन सहरावत का लगातार दूसरा सुपर-10 भी टीम को हारने से नहीं बचा पाया। पहले हाफ में दोनों टीमों ने लगभग बराबर अंक हासिल किए थे, लेकिन दूसरे हाफ में थलाइवाज ने टाइटंस ने दोगुने अंक हासिल करके मैच पर अपना कब्जा जमा लिया।

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में टाइटंस के कोच कृष्ण कुमार हूडा और कप्तान पवन दोनों ने माना कि डिफेंस के खराब प्रदर्शन के कारण उनकी टीम को यह हार मिली है।

डिफेंस नहीं चला इसीलिए हारे- हूडा

मैच में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए हूडा ने कहा, “डिफेंस अच्छा नहीं खेला। मैच में डिफेंस से कई गलतियां हुई जिसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। जो कमबैक डिफेंस को करना था वो कर नहीं पाए। यही हमारी हार का कारण रहा।”

तेलुगू टाइटंस के कप्तान पवन अपनी टीम की हार से अधिक चिंतित नहीं दिखे और उन्होंने कहा, “मैच अच्छा चल रहा था। रेडिंग और डिफेंस दोनों में स्कोर हो रहे थे, लेकिन शायद ये हमारा दिन ही नहीं था। बेंगलुरु के खिलाफ हमारा दिन था आज थलाइवाज का दिन था। कल फिर हमारा दिन होगा। ये गेम ऐसा ही चलता रहेगा।”

पूरा वीडियो यहां देखें:

पूरी टीम के अच्छे खेल ने दिलाई जीत- चेरालाथन

तमिल थलाइवाज के कोच धर्मराज चेरालाथन अपनी टीम की विजयी शुरुआत से काफी खुश दिखाई दिए और उन्होंने पूरी टीम को इस जीत का श्रेय दिया है।

चेरालाथन ने कहा, “बहुत अच्छा खेले। पूरी टीम ने बहुत अच्छा खेला। शुरू में 4-5 बोनस प्वाइंट चले गए थे जिसके बाद रणनीति में बदलाव करते हुए नितेश को अंदर बुलाया। इसके बाद मैच का रुख बदल गया। रेडिंग में भी सचिन और नरेंदर ने सुपर-10 लगाए और काफी शानदार खेला। कुल मिलाकर पूरी टीम के अच्छे प्रदर्शन ने हमें जीत दिलाई।”

पहले मैच की वजह से नर्वस नहीं था- सचिन

लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सचिन तंवर ने सीजन के पहले ही मैच में सुपर-10 लगा दिया। उनके इस प्रदर्शन ने थलाइवाज फैंस को काफी खुशी दी होगी क्योंकि इस टीम को निरंतरता के साथ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सख्त जरूरत थी।

सचिन ने कहा, “मैं नर्वस नहीं था। हमारे कोच साहब ने सीजन शुरू होने से पहले जो प्रैक्टिस कराई थी हमने उसी पर काम किया। हमारी रेडिंग और डिफेंस दोनों ने अच्छा काम किया। जो हमारे कोच ने प्लानिंग बनाई थी हम उसमें कामयाब रहे।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj
Neeraj

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.