Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: हम परदीप नरवाल से भिड़ने के लिए तैयार हैं, यूपी योद्धा के कप्तान सुरेंदर गिल ने दिया बड़ा बयान

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :October 22, 2024 at 2:53 PM
Modified at :October 22, 2024 at 3:36 PM
PKL 11: हम परदीप नरवाल से भिड़ने के लिए तैयार हैं, यूपी योद्धा के कप्तान सुरेंदर गिल ने दिया बड़ा बयान

यूपी योद्धा ने जीत के साथ PKL 11 में अपने सफर का आगाज किया है।

21 अक्टूबर को PKL 11 के सातवें मैच में यूपी योद्धा और दबंग दिल्ली का आमना-सामना हुआ, जिसमें यूपी ने 28-23 से जीत दर्ज की है। एक तरफ यूपी ने जीत के साथ लीग का आगाज किया है, वहीं दिल्ली अपने पहले मैच के बाद जीत की लय को बरकरार रखने में नाकाम रही है।

यूपी को सुरेंदर गिल से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो केवल चार रेड प्वाइंट्स बटोर पाए। उनकी जगह भवानी राजपूत चमक उठे, जिन्होंने अच्छे सक्सेस रेट के साथ 7 प्वाइंट बटोरे। डिफेंस में साहुल कुमार ने हाई-5 स्कोर किया, लेकिन दबंग दिल्ली की ओर से रेडिंग और डिफेंस में भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। मैच के बाद यूपी के कोच और कप्तान खुश दिखे, लेकिन दिल्ली के खेमे में निराशा साफ झलकी।

अच्छे कप्तान हैं सुरेंदर गिल – उपेंद्र मलिक

यूपी योद्धा की पहले मैच में जीत के बाद सहायक कोच उपेंद्र मलिक ने कहा, “हमने दबंग दिल्ली का पहला मैच देखा था और हमारे पास 2-3 का समय भी था। उन्होंने भी अब तक हमारी टीम को खेलते देखा नहीं था, हमें इसका फायदा जरूर मिला है। एक कप्तान के रूप में गिल ने अच्छा फैसला लिया। भवानी अच्छा कर रहे थे तो गिल खुद सपोर्टिंग रोल में आ गए, यह उन्होंने बहुत अच्छा फैसला लिया।”

ज्यादा फोकस डिफेंस पर था – सुरेंदर गिल

यूपी के कप्तान सुरेंदर गिल ने कहा, “हमारा प्लान डिफेंस पर ज्यादा ध्यान देने का था और डिफेंडरों को ज्यादा मैट टाइम दिए जाने की कोशिश थी, लेकिन बाद में भवानी राजपूत अच्छी लय पकड़ने लगे। हमने उसके बाद भवानी को सपोर्ट करते हुए उन्हें बार-बार रेड करने के लिए भेजा। प्लान अनुसार जिस रेडर को प्वाइंट मिल रहे थे, उसे सपोर्ट किया जाएगा और बाकी उसके सपोर्टिंग रेडर का भार संभालेंगे और बाकी डिफेंस में अपना योगदान देंगे।”

परदीप नरवाल के खिलाफ तैयार – सुरेंदर गिल

यूपी योद्धा अब 22 अक्टूबर को बेंगलुरु बुल्स से भिड़ेंगे। परदीप नरवाल जो पिछले सीजन में योद्धा के कप्तान थे, इस सीजन यूपी के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। बुल्स के खिलाफ मैच से पहले सुरेंदर से परदीप के साथ मैच को लेकर सवाल पूछा गया, जिसमें उन्होंने काफी बेबाकी से जवाब दिया।

गिल ने कहा, “परदीप नरवाल एक वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और उनकी अनुपस्थिति एक समस्या होगी, लेकिन हमारी टीम भी उनसे भिड़ने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।”

हम कंट्रोल नहीं कर पाए – आशु मलिक

आशु मलिक ने टीम के प्रदर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “टीम अच्छा खेली है, अंतिम मिनटों में ऐसे कई मौके आए जहां से मैच हमारी ओर आ सकता था, लेकिन हम कंट्रोल नहीं कर पाए। डिफेंस और रेडिंग में भी कई सारी गलतियां हुई हैं।”

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.