Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE Raw (अप्रैल 22, 2024) में होंगे ये बड़े मुकाबले और इन रेसलर्स का प्रोमो

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 21, 2024 at 9:06 PM
Modified at :April 21, 2024 at 9:06 PM
WWE Raw (अप्रैल 22, 2024) में होंगे ये बड़े मुकाबले और इन रेसलर्स का प्रोमो

दो नए चैंपियन इस हफ्ते हमें मिल सकते हैं।

मंडे नाइट रॉ (Raw) का 22 अप्रैल, 2024 का एपिसोड कोलंबस, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका में शोटेनस्टीन सेंटर से लाइव प्रसारित किया जाएगा। WWE ने इस सप्ताह के शो के लिए कुछ दिलचस्प मैचों और सेगमेंट की घोषणा की है, जिसमें एक चैंपियनशिप मैच के साथ-साथ नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप की ताजपोशी भी है। बता दें 2024 WWE ड्राफ्ट से पहले यह रॉ का आखिरी एपिसोड है। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको रॉ के इस सप्ताह के एपिसोड में होने वाले कुछ बड़ी चीजों के बारे में बताएंगे।

इस हफ्ते Raw एपिसोड में होंगे ये मुकाबले और प्रोमो:

नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन का चलेगा पता

पिछले सोमवार को लिव मॉर्गन के हमले के कारण कंधे में चोट लगने के बाद रिया रिप्ले को अपनी विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप छोड़कर एक्शन से दूर जाना पड़ा। बता दें उनके जाने के बाद WWE ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि इस सप्ताह एक नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को चुना जाएगा। अटकलों के मुताबिक, WWE रॉ एपिसोड के मेन इवेंट में एक चैंपियनशिप मैच के जरिए नए चैंपियन का फैसला करेगी।

वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप मैच – ऑसम ट्रूथ (चैंपियंस) बनाम DIY

पिछले हफ्ते रॉ पर, DIY ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए हुए नंबर 1 कंटेंडर मैच में जीत हासिल की। जिसके बाद इस सप्ताह वह रॉ टैग टीम चैंपियंस ऑसम ट्रुथ से एक चैंपियनशिप मैच में भिड़ेंगे। अटकलों के मुताबिक, ये मैच ऑसम ट्रुथ जीतेंगे। हालांकि, मैच के बाद DIY हील कैरेक्टर को अपना सकते हैं और पीछे से मिज और ट्रूथ पर हमला कर सकते हैं।

इस हफ्ते होगी गुंथर की वापसी

रेसलमेनिया 40 में गुंथर अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप सैमी जेन के खिलाफ हुए मैच में हार गए। बता दें उस मैच के बाद से रिंग जनरल को टेलीविजन पर नहीं देखा गया है। हालांकि, गुंथर इस सप्ताह रॉ में रेसलमेनिया के बाद वापसी करेंगे। अटकलों के अनुसार, गुंथर वापसी के बाद अपने भविष्य को लेकर अगला कदम उठाएंगे या तो वह इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए सामी जैन से रीमैच मांगेंगे या फिर वह एक नई स्टोरीलाइन का पार्ट बनेंगे।

चैड गेबल बताएंगे अपने हील बनने का कारण

पिछले हफ्ते हुए रॉ के एपिसोड में सैमी जेन और चैड गेबल के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। आप जानते ही होंगे उस मैच में जेन ने बाजी मारी थी और मैच के बाद गेबल ने सभी को चौंकाते हुए जेन पर हमला करके हील कैरेक्टर अपना लिया था। अब इस हफ्ते ये तो तय है कि गेबल हील कैरेक्टर अपनाने के पीछे का कारण बताएंगे, इसके साथ ही वह जेन को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए एक बार फिर चुनौती दे सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.