MI vs CSK Dream11 Prediction, मैच 33, आईपीएल 2026

MI vs CSK के IPL 2026 के 33वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई की टीम ने पिछले मैच में जीत हासिल कर थोड़ी वापसी के संकेत दिए हैं, जबकि चेन्नई को हाल ही में हार का सामना करना पड़ा है और टीम दबाव में है।
हार्दिक पांड्या की टीम आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी, वहीं चेन्नई को अपनी बैटिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसे में यह मुकाबला काफी हाई-वोल्टेज रहने वाला है।
MI vs CSK: मैच डिटेल्स
- मैच: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2026, मैच 33
- तारीख: 23 अप्रैल 2026, गुरुवार
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
MI vs CSK: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक 39 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि चेन्नई को 18 मुकाबलों में जीत मिली है।
MI vs CSK: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है, जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और बड़े शॉट खेलना आसान होता है। यहाँ की तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री बल्लेबाजों को अतिरिक्त फायदा देती है।
इस पिच पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है। दूसरी पारी में ओस का असर काफी अहम होता है, जिससे गेंदबाजों के लिए गेंद पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इसीलिए टॉस जीतने वाली टीम यहां पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।
MI vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर। (इम्पैक्ट प्लेयर – अश्वनी कुमार)
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजापनीत सिंह। (इम्पैक्ट प्लेयर – मुकेश चौधरी)
MI vs CSK Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, सरफराज अहमद, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस
ऑलराउंडर: जेमी ओवरटन, मिशेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज
कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || कप्तान की दूसरी पसंद: सूर्यकुमार यादव
उप कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: तिलक वर्मा
MI vs CSK Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: संजू सैमसन, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: सरफराज खान, तिलक वर्मा, नमन धीर
ऑलराउंडर: जेमी ओवरटन, मिशेल सैंटनर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, नूर अहमद
कप्तान की पहली पसंद: संजू सैमसन || कप्तान की दूसरी पसंद: तिलक वर्मा
उप कप्तान की पहली पसंद: क्विंटन डी कॉक || उप कप्तान की दूसरी पसंद: शिवम दुबे
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.