Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

MI vs CSK मैच में क्या रोहित शर्मा और एमएस धोनी की होगी वापसी? आईपीएल 2026 के महामुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ियों पर आया बड़ा अपडेट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 23, 2026 at 5:45 PM
Modified at :April 23, 2026 at 5:45 PM
MI vs CSK मैच में क्या रोहित शर्मा और एमएस धोनी की होगी वापसी? आईपीएल 2026 के महामुकाबले से पहले स्टार खिलाड़ियों पर आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 का MI vs CSK मैच गुरुवार को मुंबई में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला महामुकाबला हमेशा की तरह फैंस के लिए सबसे बड़ा आकर्षण बना हुआ है। बता दें, यह मैच 23 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों का इस सीजन का सफर अब तक काफी संघर्षपूर्ण रहा है। पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो 6 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ मुंबई इंडियंस 7वें स्थान पर है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स 6 मैचों में 2 जीत के साथ 8वें स्थान पर मौजूद है।

प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों को इस मुकाबले में हर हाल में जीत की जरूरत है। स्टेडियम की बात करें तो वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, ऐसे में फैंस को एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने की उम्मीद है।

एमएस धोनी की वापसी पर सस्पेंस

Why did MS Dhoni miss RCB vs CSK clash of IPL 2026?
MS Dhoni (Credits: Getty Images)

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एमएस धोनी की भूमिका हमेशा से खास रही है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें काफ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह अब तक कोई भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

धोनी का टीम में होना सिर्फ उनकी बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि वह टीम के लिए एक मेंटर की तरह हैं। विकेट के पीछे से वह जिस तरह से गेंदबाजों को निर्देश देते हैं और मैच की जटिल परिस्थितियों को समझते हैं, कोई और उसकी बराबरी नहीं कर सकता।

अब मुंबई के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, इस महामुकाबले में धोनी के खेलने की संभावना काफी कम है। हालांकि, उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है और उन्हें अभ्यास सत्र में भी देखा गया है, लेकिन टीम प्रबंधन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 अप्रैल को चेन्नई में गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच में धोनी के वापसी करने की उम्मीद है।

रोहित शर्मा की फिटनेस पर अपडेट

Rohit Sharma to star in Netflix project? Indian legend drops major hint in middle of IPL 2026
Rohit Sharma. (Photo by Surjeet Yadav/MB Media/Getty Images)

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। RCB के खिलाफ मैच के दौरान रोहित को हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी, जिस वजह से वह पिछले दो मैच नहीं खेल पाए। आईपीएल 2026 में रोहित ने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 137 रन बनाए हैं।

उनकी अनुपस्थिति से मुंबई का टॉप ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आता है। जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा को नेट प्रैक्टिस करते हुए देखा गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह नेट्स में अपने ट्रेडमार्क शॉट्स खेलते नजर आए, जो उनकी रिकवरी का बड़ा संकेत है। वैसे तो अब तक कोई आधिकारिपक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस मैच में रोहित के वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.