MI vs KKR Dream11 Prediction, मैच 2, आईपीएल 2026

MI vs KKR के IPL 2026 के दूसरे मुकाबले में इन धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 (IPL 2026) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है और उनके पास मैच विनर्स की कोई कमी नहीं है। वहीं अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली KKR में कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है, लेकिन गेंदबाजी विभाग में चोटों की वजह से थोड़ी चिंता जरूर है।
MI vs KKR: मैच डिटेल्स
- मैच: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2026, मैच 2
- तारीख: 29 मार्च 2026, रविवार
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
MI vs KKR: हेड टू हेड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 35 आईपीएल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 24 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मैचों में जीत मिली है।
MI vs KKR: पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है। यहां की सतह काफी फ्लैट है और बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होती है। हालांकि, यहाँ शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्लेबाज हावी हो जाते हैं।
यह ऐसा मैदान है जहां 200 से ज्यादा रन का टारगेट भी आसानी से चेज किया जा सकता है। शाम के समय होने वाले मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभाती है, जिससे टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
MI vs KKR: संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, मयंक मार्कंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह। (इम्पैक्ट प्लेयर – नमन धीर)
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन ऐलन, सुनील नारायण, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, ब्लेसिंग मुजारबानी, वरुण चक्रवर्ती। (इम्पैक्ट प्लेयर – राहुल त्रिपाठी)
MI vs KKR Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, फिन ऐलन
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, वरुण चक्रवर्ती
कप्तान की पहली पसंद: सूर्यकुमार यादव || कप्तान की दूसरी पसंद: हार्दिक पांड्या
उप कप्तान की पहली पसंद: फिन ऐलन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: सुनील नारायण
MI vs KKR Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक
कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || कप्तान की दूसरी पसंद: रिंकू सिंह
उप कप्तान की पहली पसंद: सूर्यकुमार यादव || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कैमरून ग्रीन
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.