Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026: MI vs RCB मैच में खिलाड़ियों ने क्यों बांधी है काली पट्टी? जानें बड़ी वजह

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 12, 2026 at 11:21 PM
Modified at :April 12, 2026 at 11:21 PM
IPL 2026: MI vs RCB मैच में खिलाड़ियों ने बाजू पर क्यों बांधी है काली पट्टी? जानें वजह

(Courtesy : RCB/X)

आईपीएल 2026 का MI vs RCB का मुकाबला उम्मीद से ज्यादा जबरदस्त और रोमांचक साबित हो रहा है।

आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (MI vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। टॉस के लिए जब मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार मैदान पर उतरे, तो फैंस का ध्यान खिलाड़ियों की बाजू पर बंधी काली पट्टी पर गया।

सिर्फ कप्तान ही नहीं, बल्कि दोनों टीमों के प्लेइंग-11 और अंपायर्स भी काली पट्टी पहनकर मैदान में उतरे हैं। लेकिन आखिर सभी ने काली पट्टी क्यों बांधी है?

आशा भोंसले के निधन पर जताया शोक

बता दें मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा काली पट्टी बांधने की मुख्य वजह देश की मशहूर गायिका आशा भोंसले का निधन है। आज यानी 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम सांस ली।

‘आशा ताई’ के नाम से लोकप्रिय दिग्गज गायिका के सम्मान में और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए बीसीसीआई और दोनों फ्रेंचाइजी ने यह फैसला लिया। आईपीएल 2026 का 20वां मैच शुरू होने से ठीक पहले वानखेड़े के मैदान पर एक मिनट का मौन भी रखा गया।

मैच का अपडेट: मुंबई ने जीता था टॉस

MI vs RCB: Who are impact players nominated by Mumbai Indians & Royal Challengers Bengaluru for match 20 of IPL 2026
MI vs RCB in IPL 2026

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वानखेड़े में बाद में बल्लेबाजी करना आसान रहता है, इसलिए उन्होंने चेज करने को प्राथमिकता दी।

वहीं RCB की शुरुआत जबरदस्त रही है। विराट कोहली और फिल साल्ट की सलामी जोड़ी ने शुरुआती ओवरों में ही तेज रन बटोरकर मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया है। बता दें बेंगलुरु ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 240 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

क्रिकेट और संगीत जगत में शोक की लहर

आशा भोंसले का क्रिकेट से पुराना नाता रहा है और वे अक्सर भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने स्टेडियम पहुंचती थीं। उनके निधन पर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गज क्रिकेटरों ने दुख जताया है।

सचिन ने अपने संदेश में कहा कि यह देश के लिए एक ऐसी क्षति है जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। बता दें कल यानी 13 अप्रैल को मुंबई में ही उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.