MI vs RR Dream11 Prediction, मैच 69, आईपीएल 2026

MI vs RR के IPL 2026 के 69वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी Dream11 टीम में शामिल करके आप बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच (MI vs RR) वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन टीम अपने आखिरी मुकाबले में जीत के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी।
वहीं राजस्थान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। उनके पास इस समय 14 अंक हैं और इस मैच में जीत उन्हें 16 अंकों के साथ सीधे प्लेऑफ में पहुंचा सकती है। ऐसे में रियान पराग और रविंद्र जडेजा की वापसी राजस्थान को और मजबूत बना सकती है।
MI vs RR: मैच डिटेल्स
- मैच: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, मैच 69, आईपीएल 2026
- तारीख: 24 मई 2026 (रविवार)
- समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
MI vs RR: हेड टू हेड
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। मुंबई इंडियंस ने 16 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स को 15 मुकाबलों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा था।
MI vs RR: पिच रिपोर्ट
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की विकेट पर अच्छा बाउंस और तेज आउटफील्ड देखने को मिलती है, जिससे बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेल पाते हैं।
यहाँ छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट की वजह से अक्सर हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं रहती, इसलिए ड्रीम11 टीम में बल्लेबाजों और ऑलराउंडर्स पर ज्यादा फोकस करना बेहतर विकल्प हो सकता है।
MI vs RR: संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर – शार्दुल ठाकुर)
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा। (इम्पैक्ट प्लेयर – यश राज पुंजा)
MI vs RR Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल, रयान रिकल्टन
बल्लेबाज: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, नमन धीर
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, डोनोवन फरेरा, कॉर्बिन बॉश,
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा
कप्तान की पहली पसंद: यशस्वी जायसवाल || कप्तान की दूसरी पसंद: डोनोवन फरेरा
उप कप्तान की पहली पसंद: हार्दिक पांड्या || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कॉर्बिन बॉश
MI vs RR Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: ध्रुव जुरेल, रयान रिकल्टन
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, डोनोवन फरेरा, कॉर्बिन बॉश
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर,
कप्तान की पहली पसंद: वैभव सूर्यवंशी || कप्तान की दूसरी पसंद: ध्रुव जुरेल
उप कप्तान की पहली पसंद: रयान रिकल्टन || उप कप्तान की दूसरी पसंद: रोहित शर्मा
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.