MI vs SRH Dream11 Prediction, मैच 41, आईपीएल 2026

MI vs SRH के IPL 2026 के 41वें मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।
आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच (MI vs SRH) खेला जाएगा। मुंबई की टीम इस सीजन अब तक खराब फॉर्म में नजर आई है और अंक तालिका में नीचे बनी हुई है।
दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद शानदार लय में है और लगातार जीत दर्ज कर रही है। पैट कमिंस के आने से टीम ओर भी मजबूत हो गई है, जिससे यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।
MI vs SRH: मैच डिटेल्स
- मैच: मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, आईपीएल 2026, मैच 41
- तारीख: 29 अप्रैल 2026 (बुधवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
- स्थान: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
MI vs SRH: हेड टू हेड
आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 15 और सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मुकाबले जीते हैं।
MI vs SRH: पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बेहद शानदार मानी जाती है, जहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं।
हालांकि, इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी आसान होती जाती है। दूसरी पारी में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
MI vs SRH: संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, जसप्रीत बुमराह, कृष भगत, अल्लाह गजनफर, अश्वनी कुमार। (इम्पैक्ट प्लेयर – रोहित शर्मा)
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा। (इम्पैक्ट प्लेयर – ट्रैविस हेड)
MI vs SRH Dream11 (टीम 1)

विकेटकीपर: क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नमन धीर
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, नीतिश कुमार रेड्डी
गेंदबाज: पैट कमिंस, अल्लाह गजनफर, ईशान मलिंगा
कप्तान की पहली पसंद: ईशान किशन || कप्तान की दूसरी पसंद: नीतिश कुमार रेड्डी
उप कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || उप कप्तान की दूसरी पसंद: तिलक वर्मा
MI vs SRH Dream11 (टीम 2)

विकेटकीपर: ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज: अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा, ट्रैविस हेड, तिलक वर्मा, नमन धीर
ऑलराउंडर: नीतिश कुमार रेड्डी
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, ईशान मलिंगा
कप्तान की पहली पसंद: अभिषेक शर्मा || कप्तान की दूसरी पसंद: रोहित शर्मा
उप कप्तान की पहली पसंद: क्विंटन डी कॉक || उप कप्तान की दूसरी पसंद: ट्रैविस हेड
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.