IPL 2026: तीन गलतियां जो RCB को GT के खिलाफ मैच से पहले सुधारनी होंगी

8 पॉइंट्स के साथ RCB आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था। बेंगलुरु के फैंस को इस मैच से काफी उम्मीदें थीं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में RCB को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
बता दें, इस मैच में बेंगलुरु की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी, जहां टीम के बड़े बल्लेबाज दिल्ली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में भी विफल रहे। इस हार ने टीम की उन कमजोरियों को उजागर कर दिया, जो पिछले कुछ मैचों में दब गई थीं।
RCB को अब अपनी स्थिति सुधारने और प्ले-ऑफ की दौड़ में मजबुती से बने रहने के लिए अगले मैच से पहले इन तीन प्रमुख क्षेत्रों पर काम करने की सख्त जरूरत है। आइए उनके बारे में जानते हैं।
1. मिडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी
दिल्ली के खिलाफ मैच में RCB का टॉप ऑर्डर जल्दी आउट हो गया, जिसके बाद टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से ताश के पत्तों की तरह ढह गया। जब टीम को एक साझेदारी की जरूरत थी, तब कोई भी बल्लेबाज जिम्मेदारी के साथ नहीं खेल सका।
अब बेंगलुरु को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केवल कोहली या अन्य ओपनर्स पर निर्भर न रहे। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों को क्रीज पर समय बिताना होगा और विकेट को अच्छी तरह से समझकर रन बनाने होंगे, ताकि पावरप्ले के बाद भी स्कोरबोर्ड चलता रहे।
2. खराब शॉट सिलेक्शन से बचना होगा
इस मैच की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का बेहद खराब शॉट सिलेक्शन रहा। बता दें, दिल्ली के खिलाफ रन बनाने की जल्दी में कई बल्लेबाज गैर-जिम्मेदाराना शॉट खेलकर आउट हुए थे।
अब GT के खिलाफ मैच से पहले, टीम को अपनी बल्लेबाजी की रणनीति पर पुनर्विचार करना होगा। खिलाड़ियों को यह समझना होगा कि हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के बजाय। सिंगल और डबल रन लेकर पारी को आगे बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है, खासकर जब विपक्षी टीम के स्पिनर्स दबाव बना रहे हों।
3. गेंदबाजी के दौरान पावरप्ले में रनों के बहाव को नियंत्रित करना
पिछला मैच मुख्य रूप से बल्लेबाजी की विफलता का शिकार रहा। लेकिन गेंदबाजी में भी पावरप्ले के दौरान RCB काफी महंगी साबित हुई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भले ही शुरुआती विकेट झटके, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की रनों की गति पर अंकुश नहीं लगा पाए।
अगले मुकाबले के लिए टीम को रनों की गति को रोकने वाली योजनाओं पर काम करना होगा। यदि गेंदबाज पावरप्ले में ही विपक्षी टीम को झटके दे देते हैं, तो मैच का रुख पूरी तरह से बदल सकता है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.