Khel Now logo
HomeSportsIPL 2024Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

कबड्डी भारत में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले खेलों की सूचि में एक स्थान नीचे गिरा

Published at :April 5, 2024 at 2:40 PM
Modified at :April 5, 2024 at 2:40 PM
Post Featured Image

Rahul Gupta


क्रिकेट इस लिस्ट में पहले पायदान पर मौजूद है।

भारत को कबड्डी का जनक कहा जाता है। भारत में काफी समय से ये गेम खेला जाता रहा है। अगर वर्ल्ड कबड्डी को देखें तो इसमें पूरी तरह से भारत का दबदबा रहा है। भारत ने सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप कबड्डी के जीते हैं। इसकी वजह ये है कि भारत से कई दिग्गज खिलाड़ी निकले हैं और इन खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई है।

वहीं पीकेएल आने के बाद से इस गेम की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है। पीकेएल की वजह से कई सारे खिलाड़ियों को फैंस पहचानने लगे हैं। लाइव टेलीकास्ट होने की वजह से युवा प्लेयर से लेकर विदेशी खिलाड़ियों तक के बारे में फैंस को पता होता है और इससे कबड्डी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा ही मिला है।

फुटबॉल ने कबड्डी को किया पीछे

हालिया एक रिपोर्ट के मुताबिक कबड्डी भारत का तीसरा सबसे ज्यादा फॉलो किया जाने वाला खेल है। ऑरमैक्स मीडिया द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट को फॉलो किया जाता है। दूसरे नंबर पर फुटबॉल है और तीसरे पायदान पर कबड्डी है। हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले कबड्डी इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर था लेकिन अब फुटबॉल ने ओवरटेक कर लिया है और कबड्डी तीसरे पायदान पर आ गई है।

ऑरमैक्स स्पोर्ट्स ऑडियंस रिपोर्ट के तहत ये सर्वे नवंबर 2023 से लेकर जनवरी 2024 तक भारत के शहरी और ग्रामीण इलाकों को मिलाकर कुल 12000 लोगों पर किया गया। इस रिसर्च में 21 गेम, 53 टूर्नामेंट और 52 क्लब या फ्रेंचाइजी को शामिल किया गया। सर्वे के दौरान खेल के कई सारे पहलुओं का ध्यान रखा गया।

क्रिकेट की अगर बात करें तो 612 मिलियन व्युअर्स के साथ ये पहले पायदान पर रहा। वहीं फुटबॉल 305 मिलियन व्युअर्स के साथ दूसरे और कबड्डी ने 280 मिलियन के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Latest News


Advertisement
Advertisement

TRENDING TOPICS

IMPORTANT LINK

  • About Us
  • Home
  • Khel Now TV
  • Sitemap
  • Feed
Khel Icon

Download on the

App Store

GET IT ON

Google Play


2024 KhelNow.com Agnificent Platform Technologies Pte. Ltd.