Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE में भारतीय रेसलर्स के पांच सबसे यादगार पल

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :June 6, 2024 at 7:06 PM
Modified at :June 6, 2024 at 7:06 PM
Post Featured

(Courtesy : WWE)

अब तक कई भारतीय स्टार्स ने WWE में जाकर शानदार काम करते हुए अपने बनाया है।

WWE पिछले कई दशकों से दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग कंपनी बनी रही है और आज इसके फैंस दुनिया के लगभग हर कोने में मौजूद हैं। यहां जापान और चीन से लेकर इंग्लैंड और भारत के रेसलर्स भी अपनी छाप छोड़ चुके हैं। द ग्रेट खली, जिंदर महल, कविता देवी और द सिंह ब्रदर्स समेत कई अन्य भारतीय प्रो रेसलर्स WWE में पहचान बना चुके हैं। दुर्भाग्यवश मौजूदा समय में भारत का कोई भी रेसलर इस कंपनी में काम नहीं कर रहा है। खैर आइए जानते हैं WWE में भारतीय रेसलर्स के पांच सबसे यादगार पलों के बारे में।

5. द ग्रेट खली का डेब्यू

द ग्रेट खली WWE में आने से पहले इंडिपेंडेंट सर्किट में खासी अच्छी पहचान हासिल कर चुके थे। उन्होंने साल 2006 में 7 अप्रैल के SmackDown एपिसोड में अपना डेब्यू किया और उस समय रिंग में द अंडरटेकर और मार्क हेनरी का मैच चल रहा था। जैसे ही खली की एंट्री हुई, क्राउड अंडरटेकर और मार्क हेनरी भी इस 7 फुट लंबे रेसलर को देख चौंक उठे थे।

बता दें इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह रही कि द ग्रेट खली ने अंडरटेकर की इस तरह पिटाई की जैसे वो कोई नौसीखिए रेसलर हों। डेब्यू सैगमेंट में द अंडरटेकर जैसे महान रेसलर के साथ रिंग शेयर करना और उनके साथ फ्यूड शुरू करने से भला क्या खास हो सकता है।

4. वीर महान के डेब्यू ने करवाया था WWE को जबरदस्त फायदा

वीर महान ने अपना मेन रोस्टर डेब्यू जिंदर महल और शैंकी के साथी के रूप में किया था, लेकिन कुछ समय बाद इस टीम को अलग कर दिया गया। वीर महान ब्रेक पर जा चुके थे और WrestleMania 38 के बिल्ड-अप में कई महीनों तक उनके रिटर्न को टीज़ किया गया।

उम्मीद की जा रही थी कि वीर उस साल रेसलमेनिया में वापसी करेंगे, इसी कारण WrestleMania 38 की भारतीय व्यूअरशिप 56.1 मिलियन के भी पार चली गई थी. वहीं उससे अगले Raw एपिसोड में जब वीर महान ने रेड ब्रांड में अपना डेब्यू किया तब भी उनकी वापसी से WWE की व्यूअरशिप में करीब 10% का तगड़ा उछाल देखा गया था। हालांकि उनका डेब्यू बहुत यादगार रहा, लेकिन उन्हें तगड़ा पुश नहीं मिल पाया।

3. जिंदर महल की WWE चैंपियनशिप जीत

जिंदर महल ने साल 2016 में WWE में वापसी की और आते ही उन्हें बड़ा पुश मिलने लगा था। अभी उन्हें रिटर्न करे एक ही साल हुआ था कि उनके सामने वर्ल्ड चैंपियन बनने का अवसर चलकर आया। जिंदर महल ने एक SmackDown एपिसोड में 6-पैक चैलेंज को जीतकर तत्कालीन WWE चैंपियन रैंडी ऑर्टन के खिलाफ टाइटल शॉट हासिल किया। आखिरकार Backlash 2017 में रैंडी ऑर्टन को हराकर जिंदर महल WWE के इतिहास में दूसरे भारतीय वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

2. जिंदर महल और द रॉक का आमना-सामना

जिंदर महल बहुत लंबे और तगड़े तो हैं, लेकिन अक्सर उन्हें स्लो-इन रिंग मूवमेंट के कारण ट्रोल किया जाता रहा है। इसके अलावा उनकी माइक स्किल्स भी कुछ खास अच्छी नहीं रही हैं। मगर आपको याद दिला दें कि महल ने 8 जनवरी 2024 में एक मिस्ट्री सुपरस्टार के रूप में वापसी की थी।

वो अपनी प्रोमो स्किल्स में जबरदस्त सुधार करके आए थे और अमेरिकी क्राउड पर खूब तंज भी कसे। जिंदर के लिए यह सैगमेंट इसलिए यादगार बना क्योंकि उन्होंने द रॉक के साथ रिंग शेयर की थी। उससे भी अच्छी बात ये रही कि उन्होंने काफी हद तक द रॉक को प्रोमो बैटल में टक्कर दी थी, लेकिन अंत में उन्हें रॉक बॉटम का शिकार बनना पड़ा।

1. द ग्रेट खली बने पहले भारतीय WWE चैंपियन

द ग्रेट खली ने अपने WWE सैगमेंट में द अंडरटेकर का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया था। इस बीच अंडरटेकर के खिलाफ स्टोरीलाइन ने खली को कंपनी के टॉप हील सुपरस्टार्स में से एक बना दिया था। 17 जुलाई 2007 के SmackDown में एक 20-मैन बैटल रॉयल हुआ, जिसमें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप दांव पर लगी थी। इस मैच को जीतकर खली WWE इतिहास के सबसे पहले WWE चैंपियन बने थे। ये जाहिर तौर पर भारतीय प्रो रेसलिंग के लिए हमेशा सबसे यादगार लम्हा बना रहेगा।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.

Latest News
Advertisement