Khel Now logo
HomeSportsICC Men's T20 World CupLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन और विकेट, पहले सेमीफाइनल के बाद, SA vs NZ

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :March 5, 2026 at 1:40 PM
Modified at :March 5, 2026 at 1:58 PM
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन और विकेट, पहले सेमीफाइनल के बाद, SA vs NZ

न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा।

दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में चली गई है। अब तक पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। बुधवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने 170 रनों के लक्ष्य को 13वें ओवर में ही हासिल कर लिया, इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका पर एक बार फिर चोकर्स का टैग लग गया।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने आई थी। कप्तान एडन मार्करम से लेकर डेविड मिलर और क्विंटन डिकॉक भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन, ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 रन और मार्को जानसेन ने नाबाद 55 रन की पारी खेल और जैसे-तैसे प्रोटियाज को 169 के स्कोर तक पहुंचाया।

जब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई तो किसी ने भी सोचा नहीं था कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 47 गेंद शेष रहते 170 रनों के लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। न्यूजीलैंड का सिर्फ एक विकेट गिरा और उसकी जीत में फिन एलन के शतक का बहुत बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 33 गेंद में सेंचुरी पूरी की, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक है।

वहीं टिम साइफर्ट ने भी 58 रन बनाकर कीवी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया।तो चलिए पहले सेमीफाइनल के बाद आइए जानते हैं कि अब तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने के मामले में कौन से खिलाड़ी सबसे आगे हैं।

पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान टॉप पर हैं, जिन्होंने 383 रन बनाए हैं। 292 रन बनाकर जिम्बाब्वे के ब्रायन बैनेट दूसरे और पहले सेमीफाइनल में शतक ठोंकने वाले फिन एलन अब तीसरे नंबर पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम चौथे और न्यूजीलैंड के टिम साइफर्ट ने एक बार फिर टॉप-5 में एंट्री मारी है।

  • साहिबजादा फरहान (PAK) – 383 रन
  • ब्रायन बैनेट (ZIM) – 292 रन
  • फिन एलन (NZ) – 289 रन
  • एडन मार्करम (SA) – 286 रन
  • टिम साइफर्ट (NZ) – 274 रन

पहले सेमीफाइनल के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप पांच गेंदबाज

यूएसए के शेडली वैन शाल्कविक पहले और जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उन दोनों ने ही 13-13 विकेट चटकाए हैं। वहीं लुंगी एनगिडी और वरुण चक्रवर्ती क्रमशः तीसरे और चौथे नंबर पर विराजमान हैं, उन दोनों ने 12-12 विकेट लिए हैं। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र 11 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

  • शेडली वैन शाल्कविक (USA) – 13 विकेट
  • ब्लेसिंग मुजरबानी (ZIM) – 13 विकेट
  • लुंगी एनगिडी (SA) – 12 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती (IND) – 12 विकेट
  • रचिन रविंद्र (NZ) – 11 विकेट

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.