Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

IPL 2026 में कब होगी एमएस धोनी की वापसी? CSK स्टार की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट

A cricket enthusiast sharing insights, opinions, and stories from the game she loves.
Published at :April 6, 2026 at 5:09 PM
Modified at :April 6, 2026 at 5:09 PM
IPL 2026 में कब होगी एमएस धोनी की वापसी? CSK स्टार की फिटनेस पर सामने आया बड़ा अपडेट

एमएस धोनी चोट के चलते CSK के शुरुआती तीन मैचों में नहीं खेल पाए।

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत किसी डरावने सपने से कम नहीं रही है। लगातार तीन मैचों में करारी हार झेलने के बाद पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे खिसक चुकी इस चैंपियन टीम को अब अपने सबसे बड़े संकटमोचक की याद आ रही है। हम बात कर रहे हैं ‘थाला’ यानी महेंद्र सिंह धोनी की।

कॉफ स्ट्रेन के कारण इस सीजन के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहे धोनी की वापसी को लेकर अब एक बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा है कि धोनी का कमबैक फैंस की उम्मीद से पहले हो सकता है।

फिटनेस टेस्ट तय करेगा धोनी का भविष्य

Who will replace MS Dhoni in CSK’s XI for RR vs CSK clash of IPL 2026?
MS Dhoni. (Photo by Debajyoti Chakraborty/NurPhoto via Getty Images)

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स और खेल जगत की खबरों के मुताबिक, धोनी की रिकवरी काफी तेजी से हो रही है। हालांकि,पहले टीम मैनेजमेंट ने बताया था कि वह शुरुआती दो हफ्तों तक नहीं खेल पाएंगे, लेकिन टीम की लगातार हार ने मैनेजमेंट की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

अब खबर ये है कि 11 अप्रैल को चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले से ठीक पहले धोनी का एक फिटनेस टेस्ट होगा। अगर धोनी इस फिटनेस टेस्ट को पास कर लेते हैं, तो वह दिल्ली के खिलाफ विकेट के पीछे दस्ताने पहने और अपनी सलाह देते हुए मैदान पर नजर आएंगे।

कप्तान रुतुराज ने भी दिया था बड़ा हिंट

हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच के दौरान टॉस के वक्त जब CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से धोनी की चोट पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था- “माही भाई सही ट्रैक पर हैं। वह धीरे-धीरे फिट हो रहे हैं। कभी-कभी इसमें समय लगता है, लेकिन वह मैदान पर उतरने के लिए बेताब हैं और जल्द ही हमारे साथ होंगे।”

धोनी के बिना बेदम नजर आ रही है चेन्नई

धोनी की गैरमौजूदगी का असर चेन्नई की पूरी टीम पर साफ दिख रहा है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और आरसीबी के खिलाफ CSK का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा।

धोनी सिर्फ एक फिनिशर नहीं हैं, बल्कि स्टंप्स के पीछे से गेम पलटने वाले मास्टरमाइंड भी हैं। उनकी कमी के कारण टीम का बैलेंस बिगड़ा हुआ है, और ऊपर से डेवाल्ड ब्रेविस का चोटिल होना जले पर नामक छिड़कने वाला काम कर रहा है।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

pooja Singh
pooja Singh

Pooja Singh is a passionate cricket enthusiast who has followed the game since childhood, with her interest deepening from 2011 onwards. She closely tracks international cricket and the IPL, sharing insights, updates, and opinions on matches and player performances while bringing fans closer to the game.