The Bloodline में होगी नए सुपरस्टार की एंट्री, WWE ने ट्रेडमार्क फाइल कर दिया बड़ा संकेत

(Courtesy : WWE)
‘सीजर सिकोआ’ के नाम से ट्रेडमार्क फाइलिंग द ब्लडलाइन के नए सदस्य के लिए हो सकती है।
रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी में WWE द ब्लडलाइन (The Bloodline) को एक नए स्तर पर ले जाने का मन बना चुकी है। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) इस ग्रुप को टेकओवर कर चुके हैं और रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद टामा टोंगा (Tama Tonga) और टोंगा लोआ (Tonga Loa) ने सिकोआ को जॉइन कर लिया है।
अब रिपोर्ट सामने आई है कि WWE ने ‘टाल्ला टोंगा’ नाम के लिए भी ट्रेडमार्क फाइल कर दिया है, जिसे भविष्य में NJPW स्टार हिकुलेओ के लिए रिजर्व रखा गया है।
इससे पहले 19 जून को कंपनी में ‘सीजर सिकोआ’ का ट्रेडमार्क फाइल किया था। इससे संकेत मिले हैं कि सोलो सिकोआ का नाम बदला का सकता है या फिर ‘सीजर सिकोआ‘ नाम से एक और मेंबर को द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में देखा जा सकता है। टाल्ला टोंगा की बात करें तो उन्होंने WWE के साथ डील साइन कर ली है, लेकिन अभी तक उनका ऑन-स्क्रीन डेब्यू नहीं हुआ है। उसी तरह जैकब फाटू भी कंपनी के साथ जुड़ चुके हैं, लेकिन टीवी पर अभी तक दिखाई नहीं दिए हैं।
सीजर नाम और The Bloodline का मेल?
‘सीजर सिकोआ’ नाम को कुछ लोग रोमन साम्राज्य में रहे सीजर से जोड़ने लगे हैं। दरअसल रोमन एंपायर में सीजर को एक लीडर के रूप में पहचाना जाता है, जिसने रोमन तानाशाह जूलियस सीजर की मौत के बाद साम्राज्य संभाला था। इस नाम को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी देखा जाता है जो किसी साम्राज्य में लीडर के बाद दूसरे स्थान का दर्जा रखता हो।
द ब्लडलाइन में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। रोमन रेंस, ट्राइबल चीफ किरदार में किसी तानाशाह की तरह काम कर रहे थे, लेकिन उनके चैंपियनशिप हारने के बाद सोलो सिकोआ लीडर बनकर उभरे हैं। ऐसे में संभव है कि सोलो सिकोआ को ‘सीजर सिकोआ’ नाम दिया जाना पूरी तरह संभव है।
For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.
- अदार पूनावाला बनेंगे RCB के नए मालिक? IPL 2026 से पहले मची हलचल
- सुरजीत सिंह और पूजा काजला को कबड्डी में शानदार प्रदर्शन का मिलेगा इनाम, दोनों सितारों का अर्जुन अवार्ड से किया जाएगा सम्मान
- साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल
- WWE के तीन मौजूदा सबसे बढ़िया बेबीफेस सुपरस्टार्स
- साल 2025 में भारतीय क्रिकेट के पांच सबसे यादगार पल