Khel Now logo
HomeSportsBangladesh Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

WWE न्यूज

WWE को मिली अपनी दूसरी Queen of the Ring, नई क्वीन Nia Jax को SummerSlam 2024 में मिलेगा बड़ा तोहफा

Neeraj has been part of Khel Now Since November 2023 covering WWE and Kabaddi.
Published at :May 26, 2024 at 12:46 AM
Modified at :May 26, 2024 at 12:46 AM
WWE को मिली अपनी दूसरी Queen of the Ring, नई क्वीन Nia Jax को SummerSlam 2024 में मिलेगा बड़ा तोहफा

(Courtesy : WWE)

Nia Jax नई और दूसरी WWE क्वीन ऑफ द रिंग हैं।

2021 में जेलिना वेगा WWE इतिहास की पहली क्वीन बनी थीं, लेकिन अब नाया जैक्स ने King and Queen of the Ring 2024 इवेंट में उभरती हुई स्टार लायरा वेल्कीरिया को हराकर इतिहास में दूसरी क्वीन ऑफ द रिंग बनने की उपलब्धि प्राप्त की है। इस मैच में एक तरफ जैक्स ने अपनी ताकत के दम पर कंट्रोल पाने की कोशिश की, वहीं वेल्कीरिया की टेक्निकल रेसलिंग ने फैंस का खूब दिल जीता, लेकिन वो अंत में जीत दर्ज करने में नाकाम रहीं।

इस मैच की शुरुआत में वेल्कीरिया ने सनसेट फ्लिप लगाया, लेकिन निया जैक्स ने अपनी ताकत के दम पर मैच का कंट्रोल अपने हाथों में लिया। वेल्कीरिया ने 2 बार स्लीपर होल्ड लगाकर जैक्स को बेहोशी की हालत में भेजने की कोशिश की, लेकिन हील रेसलर की ताकत के आगे उनकी एक न चली। मैच के दौरान जैक्स ने क्राउड को भी उकसाने की कोशिश की, जिसके कारण लोगों ने उन्हें जमकर बू किया। वेल्कीरिया के लिए मैच में टिके रहना मुश्किल हो रहा था, लेकिन उन्होंने जॉ ब्रेकर लगाकर जोरदार रिटर्न किया।

इस मैच का अंत तब हुआ जब वेल्कीरिया के डाइविंग लेग ड्रॉप के बावजूद नाया जैक्स ने 3-काउंट पूरे होने से पहले ही किकआउट कर दिया था। मगर इसके बाद जैक्स ने अपनी प्रतिद्वंदी को चौंकाते हुए अपना फिनिशिंग मूव एनिहिलेटर लगाया, जिसके खिलाफ लायरा वेल्कीरिया हार मान बैठीं। इसी के साथ नाया जैक्स अब क्वीन ऑफ द रिंग बन गई हैं और मैच समाप्त होने के बाद खुद ट्रिपल एच उन्हें क्राउन पहनाने के लिए बाहर आए।

WWE SummerSlam 2024 में मिलेगा टाइटल शॉट

WWE King and Queen of the Ring इवेंट से पूर्व WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया था कि किंग और क्वीन ऑफ द रिंग बनने वाले सुपरस्टार्स को SummerSlam 2024 में अपने-अपने ब्रांड के टॉप चैंपियन के खिलाफ टाइटल शॉट मिलेगा। चूंकि नाया जैक्स अब क्वीन बन गई हैं, इसलिए उन्हें SummerSlam में टाइटल शॉट मिलेगा। हालांकि SmackDown ब्रांड में अभी बेली WWE विमेंस चैंपियन हैं और वो अगर समर के सबसे बड़े इवेंट तक चैंपियन बनी रहीं तो नाया जैक्स उन्हें चैलेंज करेंगी।

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neeraj Sharma
Neeraj Sharma

Enjoy playing different kind of sports but never got a chance to thrive, Neeraj has been writing about sports since 2018. Last 7 years have been full of ups and downs but passion of sports is still in the veins and would remain forever.