Khel Now logo
HomeSportsIPL 2025Live Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL में परदीप नरवाल की पांच सबसे बड़ी उपलब्धियां

From stunning victories to unforgettable moments, get the inside scoop on every major story in the sports world.
Published at :March 18, 2025 at 2:54 PM
Modified at :March 18, 2025 at 2:55 PM
Post Featured

परदीप नरवाल की गिनती PKL इतिहास के महान खिलाड़ियों में होती है।

किसी भी खेल में इस चीज को लेकर काफी चर्चा होती है कि खेल और खिलाड़ी में कौन बड़ा होता है। अक्सर इसका जवाब यही सुनने को मिलता है कि गेम से बड़ा कोई नहीं होता है। हालांकि कई मौके ऐसे भी आए हैं जब खिलाड़ी की वजह से गेम को वो लोकप्रियता मिली है। कपिल देव की कप्तानी में जब भारत ने 1983 का वर्ल्ड कप जीता था तो उस वक्त क्रिकेट की लोकप्रियता भारत में काफी बढ़ गई थी।

वहीं सुनील छेत्री ने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के जरिए फुटबॉल को भारत में बढ़ावा दिया। कबड्डी में यही काम परदीप नरवाल ने किया है। प्रो कबड्डी लीग में जिस तरह का प्रदर्शन उन्होंने किया है, उसकी वजह से पीकेएल की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। परदीप नरवाल के नाम पीकेएल का लगभग हर एक रिकॉर्ड है। हर कोई उनका फैन है।

इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि प्रो कबड्डी लीग (PKL) के इतिहास में परदीप नरवाल की 5 बड़ी उपलब्धियां कौन-कौन सी हैं।

5. पीकेएल में सबसे ज्यादा पॉइंट्स – 1801

परदीप नरवाल प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा पॉइंट्स लेने वाले खिलाड़ी हैं। वो इकलौते ऐसे रेडर हैं जिनके नाम 1800 से ज्यादा पॉइंट्स हैं। परदीप ने अपना डेब्यू दूसरे सीजन में बेंगलुरु बुल्स के लिए किया था। इसके बाद वो तीसरे सीजन पटना पाइरेट्स की टीम में चले गए थे। यहीं पर डुबकी किंग का उदय हुआ। उन्होंने पटना पाइरेट्स को तीन टाइटल जिताने में अपना अहम योगदान दिया। परदीप नरवाल का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पटना पाइरेट्स के लिए ही आया था।

4. एक सीजन में सबसे ज्यादा 369 पॉइंट्स

PKL 11: 'Dubki' king Pardeep Narwal guides Bengaluru Bulls to first win in Pro Kabaddi 2024
Pardeep Narwal

परदीप नरवाल के नाम एक सीजन में सबसे ज्यादा पॉइंट्स लेने का रिकॉर्ड है। उन्होंने यह कारनामा पांचवें सीजन के दौरान किया था। परदीप नरवाल ने पटना पाइरेट्स की तरफ से खेलते हुए 369 पॉइंट्स हासिल किए थे। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है और आने वाले सीजन में भी इस रिकॉर्ड का टूटना बेहद मुश्किल ही लगता है। परदीप नरवाल को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए पांचवें सीजन में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और बेस्ट रेडर के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।

3. एक रेड में सबसे ज्यादा पॉइंट – 8

परदीप नरवाल के नाम एक ही रेड में सबसे ज्यादा पॉइंट का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने पांचवें सीजन के दौरान हरियाणा स्टीलर्स के खिलाफ अपने एक ही रेड में पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया था। इससे पता चलता है कि उस वक्त परदीप नरवाल कितनी जबरदस्त फॉर्म में थे।

उन्होंने एक रेड में 6 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिससे पूरी टीम ऑल आउट हो गई थी और इसी वजह से दो बोनस पॉइंट भी मिले थे। इस तरह एक ही रेड में 8 पॉइंट लाने वाले परदीप नरवाल पीकेएल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं।

2. सबसे ज्यादा सुपर रेड – 109

PKL में अगर कोई रेडर एक ही रेड में तीन या उससे ज्यादा पॉइंट लाता है तो फिर उसे सुपर रेड कहा जाता है। डुबकी किंग परदीप नरवाल इस मामले में भी आगे रहे हैं। उनके नाम प्रो कबड्डी लीग इतिहास में सबसे ज्यादा सुपर रेड का रिकॉर्ड है। अभी तक परदीप नरवाल कुल मिलाकर 109 सुपर रेड पीकेएल इतिहास में लगा चुके हैं।

इस मामले में परदीप नरवाल के आसपास भी कोई नहीं है। दूसरे नंबर पर मनिंदर सिंह मौजूद हैं जिनके अभी तक सिर्फ 72 ही सुपर रेड हैं। इससे पता चलता है कि परदीप नरवाल का यह रिकॉर्ड टूटना अभी कितना मुश्किल है।

1. सबसे ज्यादा सुपर 10 – 88

PKL 11: Pardeep Narwal's Bengaluru Bulls vs Gujarat Giants ends in 8th tied match of Pro Kabaddi 2024
Pardeep Narwal

पीकेएल में अगर कोई खिलाड़ी किसी मैच में 10 रेड पॉइंट ले लेता है तो फिर उसे सुपर-10 कहा जाता है। परदीप नरवाल ने इसमें भी महारत हासिल की है। उनके नाम पीकेएल इतिहास में सबसे ज्यादा 88 सुपर-10 लगाने का रिकॉर्ड है। जब वो पटना पाइरेट्स के लिए खेलते तो लगभग हर एक मुकाबले में सुपर-10 लगाते थे। परदीप नरवाल का यह बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Rahul Gupta
Rahul Gupta

Where passion meets insight — blending breaking news, in-depth strategic analysis, viral moments, and jaw-dropping plays into powerful sports content designed to entertain, inform, and keep you connected to your favorite teams and athletes. Expect daily updates, expert commentary and coverage that never leaves a fan behind.

Latest News
Advertisement