Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PBKS vs CSK Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 22, IPL 2025 (Indian T20 League)

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :April 8, 2025 at 1:18 PM
Modified at :April 8, 2025 at 1:18 PM
PBKS vs CSK Dream11 Prediction, Dream11 प्लेइंग XI, कप्तान किसे चुनें, मैच 22, IPL 2025 (Indian T20 League)

PBKS vs CSK के मैच में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटेसी टीम में शामिल करके आप बन सकते हैं Dream11 के विजेता।

आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 22वें मैच में फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स का सामना लड़खड़ाती चेन्नई सुपरकिंग्स (PBKS vs CSK) से मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा। इन दोनों टीमों के बीच हुई पिछली भिड़ंत की बात करें तो, इनके बीच अभी तक 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें चेन्नई की टीम 16-14 से आगे है।

पिछले साल दोनों टीमों के बीच खेले गए दो मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक जीत दर्ज की थी। अगर आप इस मुकाबले में Dream11 टीम बनाकर बड़ी रकम जीतना चाहते हैं, तो यहां दी गई फैंटेसी टिप्स आपके काम आ सकती है।

PBKS vs CSK: मैच डिटेल्स

  • मैच: PBKS vs CSK, मैच 22, IPL 2025
  • तारीख: 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार)
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से
  • स्थान: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर

PBKS vs CSK पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर में पिच से शुरुआत में तेज़ गेंदबाजों को मदद मिल सकती है और इसी वजह से दोनों टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है। पहले खेलने वाली टीम को 180 से ऊपर के स्कोर पर नज़रें रखनी होगी ताकि बाद में खेलने वाली टीम पर दबाव बनाया जा सके।

PBKS vs CSK फैंटेसी टिप्स

पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर, ग्लेन मैक्सवेल, नेहल वढेरा और अर्शदीप सिंह किसी भी Dream11 टीम के लिए सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। इसके अलावा, आप अपनी टीम में प्रभसिमरण सिंह को भी शामिल कर सकते हैं। वहीं, चेन्नई की ओर से रचिन रविंद्र, ऋतुराज गायकवाड़, खलील अहमद और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी फैंटेसी टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

PBKS vs CSK: संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरण सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, लोकी फर्ग्युसन, युजवेंद्र चहल (इम्पैक्ट प्लेयर)।

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग XI: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), डेवन कॉनवे, रचिन रविंद्र, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना (इम्पैक्ट प्लेयर)।

PBKS vs CSK मैच की Dream11 (Team 1)

विकेटकीपर – प्रभसिमरन सिंह

बल्लेबाज – श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र

ऑलराउंडर – ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज – अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, नूर अहमद, मथीशा पथिराना

कप्तान की पहली पसंद: श्रेयस अय्यर || कप्तान की दूसरी पसंद: रचिन रविंद्र

उप-कप्तान की पहली पसंद: ऋतुराज गायकवाड़ || उप-कप्तान की दूसरी पसंद: खलील अहमद

PBKS vs CSK मैच की Dream11 (Team 2)

विकेटकीपर – डेवन कॉनवे

बल्लेबाज – श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, ऋतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र

ऑलराउंडर – ग्लेन मैक्सवेल, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज – अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, नूर अहमद, लोकी फर्ग्युसन

कप्तान की पहली पसंद: रचिन रविंद्र || कप्तान की दूसरी पसंद: श्रेयस अय्यर

उप-कप्तान की पहली पसंद: नूर अहमद || उप-कप्तान की दूसरी पसंद: अर्शदीप सिंह

For more updates, follow Khel Now on FacebookTwitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.