Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

क्रिकेट न्यूज

PBKS vs GT Dream11 Prediction, मैच 4, आईपीएल 2026

Neetish has been part of Khel Now since March 2023, covering Hindi Sports articles on the Cricket desk.
Published at :March 31, 2026 at 11:00 AM
Modified at :March 31, 2026 at 11:01 AM
PBKS vs GT Dream11 Prediction, मैच 4, आईपीएल 2026

PBKS vs GT के IPL 2026 के चौथे मुकाबले में इन खिलाड़ियों को अपनी फैंटसी टीम में शामिल करके आप Dream11 में बड़ा इनाम जीत सकते हैं।

आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही हैं, इसीलिए वह यहां जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी।

बता दें कि, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंची थी और इस बार टीम ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम अपने मजबूत टॉप ऑर्डर और शानदार बॉलिंग यूनिट के दम पर चुनौती पेश करेगी।

PBKS vs GT: मैच डिटेल्स

  • मैच: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, IPL 2026, मैच 4
  • तारीख: 31 मार्च 2026, मंगलवार
  • समय: शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थान: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर

PBKS vs GT: हेड टू हेड

आईपीएल में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 3-3 मैच जीते हैं।

PBKS vs GT: पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए शानदार मानी जाती है और यहां 200 से ज्यादा रन भी बन चुके हैं। हालांकि शुरुआती ओवरों में नई गेंद से गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है, इसलिए टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती हैं।

हालांकि, आँकड़े देखें तो इस मैदान पर अब तक खेले गए 11 आईपीएल मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 168 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 160 रहा हैं। इसका मतलब यह है कि यहाँ पर अच्छी गेंदबाजी के साथ 180-190 के आसपास का स्कोर डिफेंड भी किया जा सकता है।

PBKS vs GT: संभावित प्लेइंग इलेवन

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, अजमतुल्लाह ओमरजई, शशांक सिंह, मार्को यांसिन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। (इम्पैक्ट प्लेयर – हरप्रीत बरार)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। (इम्पैक्ट प्लेयर – आर साई किशोर)

PBKS vs GT Dream11 (टीम 1)

PBKS vs GT Dream11 Team 1

विकेटकीपर: जोस बटलर, प्रभसिमरन सिंह

बल्लेबाज: साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल

ऑलराउंडर: मार्को यांसिन, ग्लेन फिलिप्स, मार्कस स्टोइनिस

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, राशिद खान, युजवेंद्र चहल

कप्तान की पहली पसंद: साई सुदर्शन || कप्तान की दूसरी पसंद: श्रेयस अय्यर

उप कप्तान की पहली पसंद: राशिद खान || उप कप्तान की दूसरी पसंद: मार्कस स्टोइनिस

PBKS vs GT Dream11 (टीम 2)

PBKS vs GT Dream11 Team 2

विकेटकीपर: प्रभसिमरन सिंह

बल्लेबाज: साई सुदर्शन, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, प्रियांश आर्य

ऑलराउंडर: मार्को यांसिन, ग्लेन फिलिप्स, कूपर कोनोली

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, राशिद खान, मोहम्मद सिराज

कप्तान की पहली पसंद: शुभमन गिल || कप्तान की दूसरी पसंद: ग्लेन फिलिप्स

उप कप्तान की पहली पसंद: प्रियांश आर्य || उप कप्तान की दूसरी पसंद: कूपर कोनोली

For more updates, follow Khel Now on Facebook, Twitter, and Instagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Telegram.

Neetish
Neetish

Neetish Kumar Mishra started content writing in 2018 due to his interest in cricket. He has experience writing and editing work for more than 10 sports websites to date.