Khel Now logo
HomeSportsIPL 2026Live Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 10 में कैसा रहा पवन सेहरावत का प्रदर्शन, क्या अगले सीजन होंगे रिटेन?

Sawan has been writing about multiple sports like Kabaddi, Cricket, Badminton and others since 2017.
Published at :March 18, 2024 at 4:54 PM
Modified at :March 18, 2024 at 4:54 PM
PKL 10 में कैसा रहा पवन सेहरावत का प्रदर्शन, क्या अगले सीजन होंगे रिटेन?

दिग्गज रेडर PKL 10 में अपनी टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाया।

हाई-फ्लायर के नाम से मशहूर पवन सेहरावत पीकेएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 10वें सीजन (PKL 10) के ऑक्शन के दौरान 2.61 करोड़ रुपए में तेलुगु टाइटंस ने खरीदा था। पवन सेहरावत से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं और इसी वजह से टाइटंस फ्रेंचाइजी ने उनके लिए काफी महंगी बोली लगाई थी। पवन सेहरावत का खुद का प्रदर्शन तो खराब नहीं रहा लेकिन वो अपनी टीम को टाइटल नहीं जिता पाए। यहां तक कि टीम प्लेऑफ तक में नहीं पहुंच पाई।

पिछले दो सीजन की तरह तेलुगु टाइटंस ने इस बार भी काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया और प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहे। उन्होंने लीग स्टेज के दौरान 22 मैच खेले, जिसमें से सिर्फ दो ही मैचों में उन्हें जीत मिली है और 20 मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। टाइटंस ने इस सीजन केवल हरियाणा स्टीलर्स और यूपी योद्धा के खिलाफ जीत हासिल की लेकिन बाकी टीमों से उन्हें शिकस्त झेलनी पड़ी।

PKL 10 में पवन सेहरावत ने हासिल किए 200 से ज्यादा प्वॉइंट

पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान पवन सेहरावत का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। वो सबसे ज्यादा रेड प्वॉइंट लेने वाले खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर रहे। पवन सेहरावत ने 10वें सीजन के दौरान कुल मिलाकर 21 मैच खेले और इस दौरान 202 रेड प्वॉइंट हासिल किए। उन्होंने 13 बार सुपर-10 लगाया और 5 सुपर रेड भी किया। उनका सक्सेसफुल रेड प्रतिशत 39 ही रहा और इससे पता चलता है कि डिफेंडर्स ने उनको आसानी से टैकल किया। पवन सेहरावत प्वॉइंट तो लाते थे लेकिन टीम को अकेले दम पर जीत नहीं दिला पाते थे। अहम मौकों पर वो प्वॉइंट लाने में नाकाम रहते थे और इसी वजह से उनकी टीम को लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ता था।

हालांकि पवन सेहरावत ने इस सीजन डिफेंस में अपना दमखम जरुर दिखाया। उन्होंने कुल 15 टैकल प्वॉइंट हासिल किए, जिसमें एक हाई-फाइव भी शामिल रहा।

पवन सेहरावत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पीकेएल के 10वें सीजन के दौरान पवन सेहरावत ने एक बड़ा कीर्तिमान भी अपने नाम दर्ज किया। पवन सेहरावत के अब पीकेएल इतिहास में 1100 रेड प्वॉइंट हो गए हैं और ये कारनामा करने वाले वो सिर्फ तीसरे रेडर बने। इससे पहले ‘डुबकी किंग’ परदीप नरवाल और बंगाल वारियर्स के कप्तान मनिंदर सिंह ये कारनामा कर चुके हैं। अब इस लिस्ट में पवन सेहरावत का नाम भी जुड़ गया है।

उन्होंने 117वें मुकाबले में अपने 1100 रेड प्वॉइंट पूरे किए। पवन सेहरावत ने इसी सीजन अपने 1000 रेड प्वॉइंट भी पूरे किए थे। उन्होंने पटना पाइरेट्स के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया था और ये उनके करियर का 107वां मैच था। इसके बाद मात्र 10 ही मैचों में उन्होंने 1100 प्वॉइंट का आंकड़ा भी हासिल कर लिया था।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Sawan Gupta
Sawan Gupta

Sawan Gupta is a passionate sports enthusiast with a strong interest in cricket, hockey, badminton, and kabaddi. He supports RCB in the IPL and UP Yoddhas in the PKL, and admires PV Sindhu and Virat Kohli. Since 2017, Sawan has been writing sports articles, covering major events like the Pro Kabaddi League, Asian Games, Olympics, and various cricket tournaments.