Khel Now logo
HomeSportsWomen's Premier LeagueLive Cricket Score
Advertisement

कबड्डी न्यूज

PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के सभी टीमों के संभावित कप्तानों की लिस्ट

Subhajit has been with Khel Now since 2023, working on the Olympics, Kabaddi, and Hindi desks.
Published at :September 4, 2024 at 5:00 PM
Modified at :September 6, 2024 at 12:20 PM
PKL 11: पीकेएल सीजन 11 के सभी टीमों के संभावित कप्तानों की लिस्ट

कई टीमें इस बार नए कप्तान के साथ खेलने उतरेगी।

प्रो कबड्डी लीग के 11वें सीजन (PKL 11) का आगाज 18 अक्टूबर, 2024 से होगा। हालांकि, फाइनल की तारीख का अभी तक आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं हुआ है। पीकेएल सीजन 11 का ऑक्शन आकर्षक का केंद्र रहा, क्योंकि ऑक्शन से पूर्व ही कई टीमों ने अपने तगड़े खिलाड़ियों को रिलीज करके हर किसी को चौंका दिया था। लेकिन तेलुगु टाइटंस ने ऑक्शन के दौरान FBM कार्ड का रोचक तरीके से इस्तेमाल करते हुए पवन कुमार सेहरावत को खरीदकर टीम को मजबूत बना लिया।

बता दें कि शुरुआत से ही कबड्डी में कप्तान की भूमिका अहम रही है, जोकि टीम की नींव भी माने जाते हैं। पीकेएल 10 में असलम इनामदार ने पुनेरी पलटन के लिए बतौर कप्तान शानदार प्रदर्शन किया था और यही कारण है कि पुनेरी ने बेहद आसानी से खिताब जीता था।

नए सीजन के आगाज से पहले हर एक टीम अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को कप्तान बनाकर खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। वहीं इस समय फैंस के मन में भी यही सवाल चल रहा है कि, प्रत्येक टीम अपने किस खिलाड़ी को कप्तान बनाएगी। तो चलिए पीकेएल सीजन 11 की शुरुआत से पहले इस आर्टिकल में हम आपको सभी टीमों के संभावित कप्तानों के बारे में बताते हैं।

1. तेलुगु टाइटंस (पवन कुमार सेहरावत)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) में पवन कुमार सेहरावत का शुरुआत से ही तगड़ा प्रदर्शन रहा हैं। तेलुगु टाइटंस ने सेहरावत को सीजन 11 के ऑक्शन में FBM कार्ड का उपयोग करते हुए खरीदा है। टीम के हेड कोच ने आधिकारिक रूप से खुलासा किया है कि पवन कुमार सेहरावत ही सीजन 11 के कप्तान होने वाले हैं और वो अपने अनुभव का अच्छे तरीके से प्रदर्शन करते हुए आगामी सीजन के खिताब को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने वाले हैं।

2. यू मुम्बा (सुनील कुमार)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 2 की विजेता यू मुम्बा आगामी सीजन में दूसरी बार चैंपियन बनने की रणनीति से मैदान पर उतरेंगी। आपको बता दें कि यू मुम्बा ने सुनील कुमार को 1 करोड़ से भी ज्यादा रूपये देकर खरीदा हैं, जोकि सीजन 11 में खिताबी जीत दिलाने में काफी मदद करेगा। उन्होंने PKL सीजन 9 और 10 में बतौर कप्तान जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए बहुत बढ़िया प्रदर्शन किया था। इस वजह से आगामी सीजन में सुनील कुमार अपने अनुभव के बलबूते पर यू मुंबा की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं।

3. दबंग दिल्ली (नवीन कुमार)

कबड्डी में दबंग दिल्ली केसी का शुरुआत से ही दबदबा देखने को मिला है। PKL सीजन 8 में नवीन कुमार के नेतृत्व में दबंग दिल्ली ने पहली बार इतिहास रचते हुए खिताब को अपने नाम किया था। हालांकि, इंजरी की वजह से वो पिछले सीजन हिस्सा नहीं ले पाए थे लेकिन आगामी सीजन में दबंग दिल्ली की कप्तानी नवीन कुमार के हाथों में सौंपी जाएंगी और वो दूसरी बार खिताब को जीताने का प्रयास करेंगे।

4. हरियाणा स्टीलर्स (जयदीप दहिया)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के इतिहास में हरियाणा स्टीलर्स ने अभी तक कोई ट्रॉफी नहीं जीती हैं। वैसे जयदीप दहिया ने सीजन 10 में हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी की थी और उनके हाथों निराशा ही लगी थी। आपको बता दें कि दहिया ने कुलमिलाकर 66 मुकाबलों में हिस्सा लिया हैं और अनुभव को देखते हुए आगामी सीजन में हरियाणा स्टीलर्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

5. जयपुर पिंक पैंथर्स (अर्जुन देशवाल)

अर्जुन देशवाल ने पीकेएल के पिछले दो सीजन अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता है। जयपुर पिंक पैंथर्स को 9वें सीजन का खिताब जीताने और 10वें सीजन प्लेऑफ तक पहुंचाने में अर्जुन का बहुत बड़ा हाथ था। यही नहीं अभी हाल ही में अर्जुन ने बतौर कप्तान UPKL का उद्घाटन संस्करण भी जीता। यही कारण है कि सुनील कुमार के बाद अर्जुन देशवाल इस टीम के नए कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं।

6. पुनेरी पलटन (असलम इनामदार)

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 10 के फाइनल में पुनेरी पलटन ने असलम इनामदार के नेतृत्व में हरियाणा स्टीलर्स को पराजित करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था। उन्होंने कुल मिलाकर 63 मैचों में हिस्सा लिया हैं और पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखकर असलम इनामदार ही PKL 11 के कप्तान बने रहेंगे।

7. यूपी योद्धा (सुरेंदर गिल)

पीकेएल की सबसे कंसिसटेंट टीमों में से एक यूपी योद्धा हर सीजन ठीक-ठाक प्रदर्शन करती है। हालांकि, इसके बावजूद वह खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुए हैं। आप जानते ही होंगे परदीप नरवाल इस बार यूपी का हिस्सा नहीं है और ऐसे में टीम को एक नया कप्तान ढूंढना पड़ेगा।

बता दें पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए लगता है कि टीम के नए कप्तान का जिम्मा सुरेंदर गिल को सौंपा जा सकता है। सुरेंदर इस टीम के प्रमुख रेडर हैं और मुश्किल स्थिति में अपना बेस्ट देते हैं। यही कारण है कि टीम की कमान उन्हें सौंपी जा सकती है।

8. बंगाल वॉरियर्स (फजल अत्राचली)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 7 की विजेता बंगाल वॉरियर्स की टीम बहुत मजबूत दिखाई दे रही हैं, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों का तालमेल सीजन 11 की ट्रॉफी पर कब्जा कर सकता है। इस टीम में कप्तान के रूप में मनिंदर सिंह, नितेश कुमार और फजल अत्राचली तीनों ही बढ़िया विकल्प हो सकते हैं लेकिन आगामी सीजन में फजल अत्राचली ही बंगाल वॉरियर्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि सुल्तान की रणनीति के सामने अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती हैं।

9. तमिल थलाइवाज (सागर राठी)

प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में तमिल थलाइवाज भी अभी तक खिताब पर मुहर लगाने में नाकामयाब रही हैं। हालांकि, ऑक्शन में सचिन तंवर को खरीदते हुए स्क्वाड को मजबूत किया है। साथ ही पिछले सीजन की तरह तमिल थलाइवाज की कप्तानी सागर राठी ही करते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि उनका अनुभव आगामी सीजन में फायदा दिला सकता है।

10. बेंगलुरु बुल्स (परदीप नरवाल)

PKL सीजन 6 की विजेता बेंगलुरु बुल्स की स्क्वाड काफी मजबूत दिखाई दे रही हैं। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं हैं। साथ ही परदीप नरवाल और अजिंक्य पावर की जुगलबंदी खिताबी जीत दिला सकती हैं। चूंकि, इस सीजन ‘डुबकी किंग’ परदीप इस टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में कहीं न कहीं ये तो साफ है कि बेंगलुरु उन्हें अपना कप्तान बनाने के बारे में सोचेगी। आप जानते ही हैं परदीप के पास कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है और इसी चीज को देखते हुए टीम उन्हें नेतृत्व का जिम्मा सौंप सकती है।

11. गुजरात जायंट्स (नीरज कुमार)

नीरज कुमार ने प्रो कबड्डी लीग (PKL) सीजन 7 में पटना पाइरेट्स की तरफ से डेब्यू किया था और वो लगातार पटना के लिए खेल रहे हैं लेकिन आगामी सीजन में नीरज कुमार पहली बार दूसरी जर्सी में नजर आएंगे। आपको बता दें कि नीरज कुमार गुजरात जायंट्स की कप्तानी कर सकते हैं और अपने अनुभव के बलबूते पर पहली बार इस टीम को चैंपियन भी बना सकते हैं।

12. पटना पाइरेट्स (सुभम शिंदे)

प्रो कबड्डी लीग (PKL) के इतिहास में पटना पाइरेट्स ने लगातार तीन बार खिताब को अपने नाम करते हुए अनोखा कीर्तिमान रचा हैं। वैसे सीजन 8 में सुभम शिंदे से पटना की तरफ से ठीक प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बाद वो कई टीमों का हिस्सा रहे हैं। आगामी सीजन में पटना ने एक बार फिर से उन पर भरोशा जताया है और वो सीजन 11 में पटना पाइरेट्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

For more updates, follow Khel Now Kabaddi on FacebookTwitterInstagram; download the Khel Now Android App or IOS App and join our community on Whatsapp & Telegram.

Subhajit Chakraborty
Subhajit Chakraborty

Subhajit Chakraborty is a sports journalist and Content Associate at Khel Now. A graduate of Dr. Bhim Rao Ambedkar College, Delhi University, he pursues his passion for sports through writing, editing, and on-camera work. A devoted cricket fan, he admires Virat Kohli and passionately supports RCB.